उत्तराखंड
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने के लिए ल्वारा में बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन


आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में समाज कल्याण विभाग द्वारा वृद्धावस्था पेंशन के 32, विधवा के 03, दिव्यांगता का 01, परित्यागता का 01 आवेदन पत्र प्राप्त हुआ तथा ग्राम्य विकास विभाग द्वारा बीपीएल के 20 तथा 04 जाॅब कार्ड निर्गत किए गए। पंचायती राज विभाग द्वारा 22 परिवार रजिस्टर की नकल एवं 13 जन्म/मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत किए गए। इसी तरह राजस्व विभाग द्वारा 27 लोगों को खसरा खतौनी, 10 आय प्रमाण-पत्र, 10 जाति प्रमाण-पत्र, 10 स्थाई निवास प्रमाण पत्र तथा 10 प्रमाण-पत्रों पर आवश्यक कार्यवाही की गई।