उत्तराखंड

जखोली में आयोजित कृषि औद्योगिक एवं विकास मेले के दूसरे दिन बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

जखोली  विकासखण्ड में आयोजित कृषि औद्योगिक एवं विकास मेले के दूसरे दिन बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा।
रुद्रप्रयाग। भाजपा सरकार में सनातन धर्म का उल्लंघन किया जा रहा है। जिन मठ-मंदिरों की अपनी एक विशेषता है, उनकी परम्पराओं के साथ छेड़छाड़ की जा रही है। भाजपा के मंत्री, विधायकों के साथ ही दायित्वधारी नियम कानूनों को ताक पर रखकर कार्य कर रहे हैं। जनता को रुपयों का प्रभोलन दिया जा रहा है। डरा-धमकाकर सरकार बनाई जा रही है। ऐसी सरकार को जनता सबक सिखाने को तैयार बैठी है।
जखोली ब्लाॅक में आयोजित कृषि औद्योगिक एवं विकास मेले के दूसरे दिन बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा रुद्रप्रयाग मुख्यालय में मीडिया से मुखातिब हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार से लिप्त हो चुकी है, गलत कार्यो को अंजाम दिया जा रहा है। सरकार के विधायक, मंत्री से लेकर दायित्वधारी मनमर्जी करने में लगे हैं। प्रदेश में एक भी विकास कार्य धरातल पर नजर नहीं आ रहे हैं। यहां तक कि मठ-मंदिरों की परम्पराओं के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बद्री-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेन्द्र अजय केदारनाथ धाम में जाकर गर्भगृह के भीतर तस्वीरे खिंचवाकर वायरल कर रहे हैं। सनातन धर्म में कहा गया है कि भोजन और पूजा पर्दे में होनी चाहिए। ऐसे में सनातन धर्म का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है। भगवान के पास कोई भी व्यक्ति याचक के रूप में जाता है। ऐसा नहीं कि मठ-मंदिरों में जाकर अपनी महिमा मंडल की जाए, यह सरासर गलत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!