38वें राष्ट्रीय खेलों का प्रचार वाहन पहुंचा मदमहेश्वर घाटी ग्रामीणो ने किया भव्य स्वागत

ऊखीमठ। आगामी 28 जनवरी से 14 फरवरी तक देहरादून मे आयोजित होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन हेतु प्रचार वाहन के मदमहेश्वर घाटी पहुंचने पर ग्रामीणो ने भव्य स्वागत किया तथा प्रचार वाहन के साथ चल रहे मौली द्वारा ग्रामीणो को 38 वे राष्ट्रीय खेलो के प्रति जागृत किया जिसमे मदमहेश्वर घाटी के विभिन्न गांवो ग्रामीणो व व्यापारियो द्वारा बढ – चढ़कर भागीदारी की गयी । बता दे कि 38 वे राष्ट्रीय खेलो के व्यापक प्रचार-प्रसार करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डा0 सौरभ गहरवार द्वारा गुरूवार को जनपद के तीनो विकासखण्डो के लिए तीन प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना गया गया था । शुक्रवार को प्रचार वाहन के ऊखीमठ से मदमहेश्वर घाटी के लिए रवाना होने से पूर्व सहायक खण्ड विकास अधिकारी जग्गी लाल ने प्रचार वाहन को माला पहनाकर भव्य स्वागत किया । प्रचार वाहन के सलामी ,फापज ,मनसूना ,बुरूवा ,राऊलैंक सहित मदमहेश्वर घाटी के विभिन्न यात्रा पडा़वो पर पहुंचने पर महिला मंगल दलो ,युवक मंगल दलो, व्यापारियो व ग्रामीणो द्वारा प्रचार वाहन का भव्य स्वागत किया गया तथा प्रचार वाहन के साथ चल रहे मौली द्वारा ग्रामीणो को आगामी 28 जनवरी से शुरू होने वाले 38 वे राष्ट्रीय खेलो के प्रति जागरूक किया गया।
शनिवार को प्रचार वाहन ऊखीमठ से गुप्तकाशी, नाला, नारायणकोटी, सहित केदार घाटी के विभिन्न यात्रा पडा़वो पर ग्रामीणो व युवाओ को जागरूक करेगा। खेल प्रशिक्षक चन्द्रमोहन उखियाल ने बताया कि आगामी 12 जनवरी को 38 वे राष्ट्रीय खेल की मशाल ऊखीमठ पहुंचेगी। इस मौके पर व्यापार संघ अध्यक्ष मनसूना अवतार राणा ,पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष आनन्द सिंह रावत, शंकर पंवार, महिला मंगल दल अध्यक्ष मनसूना दिव्या देवी , गिरीया नर्मदा देवी , संजय मनवाल मौजूद रहे।



