उत्तराखंड

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के उप चुनाव की अधिसूचना जारी, 20 अक्टूबर को होगा मतदान

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के उप चुनाव की अधिसूचना जारी, 20 अक्टूबर को होगा मतदान

रुद्रप्रयाग। जनपद के सर्वोच्च सदन जिला पंचायत के अध्यक्ष पद उप चुनाव हेतु अधिसूचना जारी होने के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। 20 अक्टूबर को जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए मतदान होगा।
बात दें कि रुद्रप्रयाग जिला पंचायत के पद पर काबिज रही अमरदेई शाह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद रिक्त जिला पंचायत अध्यक्ष का कार्यभार उपाध्यक्ष सुमन्त तिवारी देख रहे थे। अब पुनः अध्यक्ष पद के उप चुनाव की अधिसूचना जारी हुई है।
राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के बाद नये अध्यक्ष के लिए सरगर्मियां तेज़ हो गई हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष का पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। अब देखना शेष है कि किसे जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर चुना जाएगा। जारी कार्यक्रम के अनुसार 17 अक्टूबर को नामांकन व नाम निर्देशन पत्रों की जांच होगी। 18 अक्टूबर को प्रत्याशी नाम वापिस कर सकेंगे। जबकि 20 अक्टूबर को मतदान होगा व इसी दिन मतगणना के बाद जनपद के नये जिला पंचायत अध्यक्ष की घोषणा होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!