उत्तराखंडरुद्रप्रयाग
स्वरोजगार हेतु आवेदन कर रहे अभ्यर्थियों को प्राथमिकता के आधार पर ऋण उपलब्ध कराएं : जिलाधिकारी

जिलाधिकारी ने किया निर्देशित स्वरोजगार हेतु सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का अधिक से अधिक युवाओं को लाभ उपलब्ध हो।

जिलाधिकारी ने किया निर्देशित स्वरोजगार हेतु सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का अधिक से अधिक युवाओं को लाभ उपलब्ध हो।
उन्होंने पूर्व में आयोजित बैठक में दिए गए निर्देशों की प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि स्वरोजगार हेतु सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का अधिक से अधिक युवाओं को लाभ उपलब्ध हो। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि जो भी स्वरोजगार के ऋण हेतु आवेदन प्राप्त होते हैं उनमें अनावश्यक आपत्ति न लगाई जाए तथा प्राप्त आवेदन पत्रों को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृत करना सुनिश्चित करें जिससे कि अधिक से अधिक युवाओं को स्वरोजगार हेतु ऋण उपलब्ध कराया जा सके। बैठक में इंडियन बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा व सेंटर बैंक ऑफ़ इंडिया के प्रतिनिधि उपस्थित न होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी बैंक प्रबंधकों को निर्देश दिए हैं कि भविष्य में आयोजित होने वाली डीएलआरसी की बैठक में सभी बैंक प्रबंधक/प्रतिनिधि अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें, यदि किसी बैंक द्वारा बैठक में प्रतिभाग नहीं किया जाता है उनके विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
बैठक उन्होंने कृषि अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि केसीसी हेतु निर्धारित लक्ष्य 31 दिसंबर, 2022 तक शत प्रतिशत हासिल कर लिया जाए। कृषि अधिकारी ने बताया कि इसके लिए न्याय पंचायत स्तर पर शिविर आयोजित किए जा रहे हैं जिससे कि अधिक से अधिक किसानों को केसीसी से लाभान्वित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने सभी बैंकों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन बैंकों का ऋण जमा अनुपात 22 प्रतिशत से कम रहा है वह इसमें और अधिक सुधार लाना सुनिश्चित करें तथा अधिक से अधिक ऋण वितरण करना सुनिश्चित करें।