नवगठित नगर पंचायत गुप्तकाशी के वार्डों का परिसीमन के प्रस्ताव की अनन्तिम अधिसूचना जारी

नवगठित नगर पंचायत गुप्तकाशी के वार्डों का परिसीमन के प्रस्ताव की अनन्तिम अधिसूचना जारी
सुझाव एवं आपत्तियों हेतु 10 जुलाई, 2024 तक लिखित रूप में जिलाधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत करें।
रूद्रप्रयाग। नवगठित नगर पंचायत गुप्तकाशी के वार्डों का परिसीमन का प्रस्ताव शहरी विकास निदेशालय को प्रेषित करने के साथ ही परिसीमन की अनन्तिम अधिसूचना जारी करने के बाद नगर पंचायत गुप्तकाशी में सम्मिलित क्षेत्रों के जनसामान्य द्वारा प्रस्तावित अधिसूचना से संबंधित सुझाव व आपत्तियां जिलाधिकारी कार्यालय रुद्रप्रयाग को प्रस्तुत की जा सकती हैं।
अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा ने उक्त आशय की जानकारी देते हुए अवगत कराया है कि नवगठित नगर पंचायत गुप्तकाशी के वार्डों के परिसीमन का प्रस्ताव निदेशालय शहरी विकास को प्रेषित किए जाने के बाद परिसीमन की अनन्तिम अधिसूचना जारी की जा चुकी है। उन्होंने नगर पंचायत गुप्तकाशी में सम्मिलित क्षेत्रों के समस्त निवासियों से अपील करते हुए कहा कि प्रस्तावित अधिसूचना से संबंधित कोई भी सुझाव एवं आपत्तियों हेतु 10 जुलाई, 2024 तक लिखित रूप में जिलाधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत की जा सकती हैं। उन्होंने बताया कि निर्धारित समयावधि के उपरांत कोई भी सुझाव एवं आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी।



