उत्तराखंड

पुल टूटने से फंसे तीर्थयात्री एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू अभियान 8 कांवड़ियों को निकाला सुरक्षित ,पड़े खबर……..

पुल टूटने से फंसे तीर्थयात्री एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू अभियान 8 कांवड़ियों को निकाला सुरक्षित ,पड़े खबर……..

उत्तरकाशी। गौमुख पैदल मार्ग पर चीड़वासा के पास पुल टूटने से फंसे कावड़िए फंस गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान चलाकर 08 कांवड़ियों को सुरक्षित निकाला। बाकी के रेस्क्यू के लिए अभियान जारी रहा।

कल रात्रि दिनांक 04 जुलाई 2024 को जनपद उत्तरकाशी के पुलिस चौकी गंगोत्री द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि चीड़वासा पुल टूट गया है, जिसमें लगभग 40 कावड़ियों नदी के दूसरे छोर पर फंस गए है।

उक्त सूचना पर आज प्रातः एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक सावर सिंह के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम द्वारा लगभग 08 किमी पैदल दूरी तय कर घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए 08 कांवडियों को सकुशल निकाल लिया गया है। SDRF रेस्क्यू टीम इंचार्ज सावर सिंह द्वारा सैटेलाइट फ़ोन के माध्यम से बताया गया कि बाकी कांवड़ियों के रेस्क्यू के लिए SDRF टीम लगातार काम कर रही है, जल्द ही सभी को सुरक्षित निकाल लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!