उत्तराखंडखास खबरेंराष्ट्रीय

केदारनाथ हेली टिकट में फर्जी वेबसाइट लिंकों का हो रहे शिकार तीर्थयात्री

बिपिन सेमवाल

गुप्तकाशी। श्री केदारनाथ धाम यात्रा में संचालित हेली सेवाओं के लगातार हो रही ब्लैक टिकटिंग की शिकायत के बाद भी फर्जी लोगों द्वारा विभिन्न लिंकों के माध्यम से हिमायन हेली, पवनहंस और ट्रांस भारत की टिकट बेखौफ तीर्थयात्रियों को ऑनलाइन बेची जा रही है। और लोग सहजता से टिकट मिलने के लिए इन फर्जी गैंग की जालसाजी का शिकार भी हो रहे हैं। और अपने लाखों रुपए गंवा भी चुके हैं। हालांकि पुलिस महकमे की सजगता के बाद कई जालसाजों को जेल भी भेजा जा रहा है, लेकिन फिर भी विभिन्न सोशल साइट्स में टिकट तुरंत मिलने को लेकर काफी विज्ञापन देखने को मिल रहे हैं। हाल ही में कच्चा बादाम गर्ल फेम यूट्यूबर अंजलि अरोड़ा और उसके पुरुष मित्र द्वारा हिमालयन हेली कंपनी का विज्ञापन सोशल साइट्स पर देखने को मिल रहा है, जिसमें अंजलि बताती है, कि वह कुछ दिन पूर्व देहरादून से बद्रीनाथ धाम की यात्रा पर आई थी, और हिमालय हेली के कंपनी द्वारा ही उन्हें सुविधाजनक टिकट मुहैया करवाई गई थी। जब इस लिंक को ओपन करने के बाद नंबर पर संपर्क किया गया ,तो उन्होंने बताया कि कुछ टिकट उनके पास सुरक्षित रहती हैं,जो टिकट प्रतिदिन कैंसिल होती है, उनकी एक सूची उक्त कंपनी को जारी की जाती है ,जिसे वह ऑनलाइन किसी को भी बेच सकते हैं। शिकायत कर्ता विपिन ने बताया कि उन्होंने जब अंजलि अरोड़ा का विज्ञापन देखकर विज्ञापन में दिए गए नंबर पर संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि वह 50% ऑनलाइन पेमेंट लेते हैं ,उसके बाद वह विभिन्न कंपनियों के टिकट कस्टमर को व्हाट्सएप के माध्यम से भेजते हैं। बाकी का ऑफलाइन टिकट उन्हें संबंधित कम्पनी के कार्यालय में नियत तिथि को प्राप्त होगा, अवशेष पेमेंट बुकिंग काउंटर पर करनी है। विपिन कुमार ने बताया कि जब उनसे पूछा गया कि हिमालयन हेली का ऑफिस कहां पर है, तो वह शेरसी बताने लगे, जब उनसे पूरा पता जानने की कोशिश की तो उन्होंने बताया कि यह रुद्रप्रयाग में स्थित है । जबकि हिमालयन हेली का ऑफिस फाटा से लगभग 6 किमी दूर शेर सी में स्थापित है। उन्होंने बताया कि वे उन्हें शेरसी ऑफिस में ही नियत तिथि को उन्हें मिलेंगे। संपर्क करने वाले फर्जी लोगों को ना तो हेलीकॉप्टर की टिकट के रेट ही पता है ,ना ही उन्हें यह पता है कि केदार घाटी के लिए संचालित 9 हवाई सेवाओं के टिकट की कीमत अलग-अलग स्थान से अलग-अलग है ।जब उनसे यह पूछा गया कि तुम्हें हेली के बारे में माकूल जानकारी नहीं है, तो वह गाली गलौज पर उतर गए । बाद में उन सभी लोगों का मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। केवल हिमालयन हेली ही नहीं बल्कि सोशल साइट्स में ट्रांस भारत, पवन हंस का भी जिक्र किया गया है। देखने वाली बात यह है कि अपने आप को सेलिब्रिटी बताने वाली अंजलि अरोड़ा कैसे इन फर्जी टिकट विक्रेताओं का विज्ञापन कर लोगों को गुमराह कर रही है।अंजलि एड के माध्यम से बताती है, कि हिमालयन हेली से वह बद्रीनाथ की यात्रा कर चुकी है। और वह निम्न नंबरों पर संपर्क कर खुद के लिए टिकट बुक कर सकते हैं। जबकि यह सभी नंबर फर्जी है। जिन्हें शुद्ध अंग्रेजी लिखने भी नहीं आती है। वहीं थाना अध्यक्ष गुप्तकाशी राकेंद्र कठे ने बताया कि यदि ऐसे फर्जी लोगों की कोई एफआईआर दर्ज होती है, तो तत्काल प्रभाव से ऐसे जालसाजों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी । उन्होंने बताया कि टिकट केवल आईआरसीटीसी पर ही उपलब्ध है,जो की ऑनलाइन ही प्राप्त होती है। बाकी अन्य जगह कहीं भी टिकट उपलब्ध नहीं है । उन्होंने बताया कि ऐसे फर्जी लिंक पर गौर ना किया जाए, और अन्य लोगों को भी इस बाबत जागरूक करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!