श्री केदारनाथ धाम के कपाट विधि विधान के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुले

श्री केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुले
पर्वत राज हिमालय की गोद में विराजमान ग्यारवें ज्योर्तिलिंग केदारपुरी में हजारों श्रद्धालुओं के बीच श्री केदारनाथ जी के कपाट खुल गए हैं।
केदारनाथ धाम में सुहावने मौसम और शांतिपूर्ण माहौल के बीच हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में आज प्रात: वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ रावल भीमाशंकर लिंग ,मुख्य पुजारी वेदपाठियों द्वारा पूजा अर्चना के बाद केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुले। इस दौरान देश- विदेश से पहुंचे श्रद्धालु इसके साक्षी बने।
प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय, जिलाधिकारी सौरभ गहरवार, पुलिस अधीक्षक विशाखा अशोक भदाणे बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह सहित तीर्थ पुरोहितों ने बाबा केदारनाथ के जयकारों के साथ बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया।



