उत्तराखंडखास खबरेंधार्मिक

बाबा केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह डोली पहुंची द्वितीय रात्रि पड़ाव फाटा, पंच केदार सेवा सांस्कृतिक मंच ने आयोजित की भजन संध्या

बुधवार को पहुंचेगी तृतीय पड़ाव गौरी माई मंदिर गौरीकुंड

बाबा केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह डोली पहुंची द्वितीय रात्रि पड़ाव फाटा, पंच केदार सेवा सांस्कृतिक मंच ने आयोजित की भजन संध्या

प्रसिद्ध लोक गायक सौरभ मैठाणी के भजनों पर थिरके लोग

फाटा। भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली सोमवार को शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मन्दिर उखीमठ से हिमालय के लिए रवाना हुई। बाबा की पंचमुखी डोली सोमवार को अपने प्रथम रात्रि पड़ाव गुप्तकाशी पहुंची। बाबा की डोली का मन्दिर समिति कर्मचारियों एवं भक्तों ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया।
मंगलवार को प्रातः बाबा की पंचमुखी डोली की पूजा के पश्चात आर्मी की बैंड धुनों ओर हज़ारों भक्तों की मौजूदगी में विभिन्न पड़ावों नाला, मस्ता नारायनकोटी, ब्यूग, मैखण्डा होते हुए रात्रि विश्राम हेतु अपने द्वितीय पड़ाव फाटा पहुंची। बाबा की डोली ठीक एक बजे करीब फाटा पहुंची जहां पर पहले से मौजूद हज़ारों भक्तों ने फूल मालाओं से डोली का भव्य स्वागत किया। चारों ओर का वातावरण बाबा के जयकारों के साथ भक्तिमय हो गया।

वहीं पंचमुखी चलविग्रह उत्सव डोली के फाटा आगमन पर पंच केदार सेवा सांस्कृतिक मंच द्वारा भजन कीर्तन एवं महिला मंगल दलों हेतु कीर्तन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। समिति के अध्यक्ष धर्मेश नौटियाल ने बताया कि पंच केदार सेवा एव सांस्कृतिक मंच द्वारा महिला मंगल दलों हेतु भजन कीर्तन प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें न्याय पंचायत की ग्यारह टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में प्रथम महिला मंगल दल त्रियुगीनारायण, द्वितीय महिला मंगल दल शेरसी, तृतीय महिला मंगल दल जामू। उन्होंने बताया कि कुल ग्यारह टीमों ने प्रतिभाग किया गया जिसमें प्रथम पुरस्कार इक्कीस सौ रुपये द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार स्मृति चिन्ह, तथा अन्य टीमों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
वहीं सांस्कृतिक संध्या में गढ़वाल के प्रसिद्ध लोक गायक सौरभ मैठाणी ने अपनी प्रस्तुति दी, उनके गढ़वाल कु रै बासी छू गाने पर सभी दर्शक झूम उठे। वहीं समिति द्वारा समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को भी सम्मानित किया गया। वहीं कार्यक्रम में दिवाकर गैरोला ने मंच संचालन किया।
बाबा केदार नाथ की पंच मुखी चल विग्रह उत्सव डोली के आगमन पर भक्तों हेतु होटल एसोसिएशन केदरघाटी ए व मुख्य सेवक द्वारा भंडारे का आयोजन भी किया गया।
इस अवसर पर डोली प्रभारी प्रदीप सेमवाल, मुख्य पुजारी शंकर लिंग, विष्णुकांत कुर्मांचली, रमेश चन्द्र जमलोकी, गंगाराम सेमवाल, जगत सिंह रमोला, सतीश भट्ट, सुमन जमलोकी, जितेंद्र सेमवाल, होटल एसोसिएशन अध्यक्ष प्रेम गोस्वामी, प्रमोद नौटियाल, दिनेश गदनवान, मुकेश रावत ,संदीप रावत ,कमलेश भट्ट, अंकित राणा, सुनील सेमवाल सहित सहित हज़ारों भक्त मौजूद रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!