उत्तराखंडखास खबरें

चारधाम यात्रा में सीमित संख्या को लेकर होटल एसोसिएशन केदारघाटी ने दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन

चारधाम यात्रा में सीमित संख्या को लेकर होटल एसोसिएशन केदारघाटी ने दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन

जाम से निजात हेतु अगस्त्यमुनि में बड़े वाहनों को रोकने की वैकल्पिक रहेगी व्यवस्था

होटल स्वामी अपने होटल में कार्यरत सभी कर्मचारियों का करें सत्यापन

रुद्रप्रयाग। प्रदेश सरकार द्वारा चारधाम यात्रा में प्रतिदिन दर्शनों को लेकर सीमित की गई श्रद्धालुओं की संख्या को समाप्त करने को लेकर श्री केदारधाम होटल एसोसिएशन केदारघाटी ने जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया।
शुक्रवार को केदारघाटी होटल एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी सौरभ गहरवार से मुलाकात हेतु पहुंचा जिसमें होटल व्यवसायियों द्वारा यात्रा में प्रतिदिन सीमित की गई संख्या को समाप्त करने को लेकर मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार के लिए ज्ञापन भेजा। साथ ही यात्रा शुरू होने से पूर्व आ रही समस्याओं को लेकर भी ज्ञापन दिया जिसमें तीर्थयात्रियों को सटल सेवा के नाम पर अन्यत्र जगह न रोका जाए, इस प्रकार की व्यवस्था से तीर्थ यात्रियों को असुविधा से गुजरना पड़ेगा, तथा यात्रा पर निर्भर व्यवसायियों के व्यवसाय पर भी इसका विपरीत प्रभाव पड़ेगा। साथ ही फाटा में ऑफ लाइन पंजीकरण को पुनः प्रारम्भ किया जाय एवं यात्रा में विद्युत, पेयजल, पार्किंग ,कूड़ा निस्तारण सहित अन्य समस्याओं का निदान किया जाय।।
होटल एसोसिएशन केदारघाटी अध्यक्ष प्रेम गोस्वामी ने बताया कि चारधाम यात्रा में की कई गई सीमित संख्या को समाप्त करने को लेकर मुख्यमंत्री महोदय हेतु जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन दिया गया। उन्होंने कहा कि अगस्त्यमुनि में सटल सेवा हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा कहा गया कि सोनप्रयाग ,सीतापुर सहित अन्य पार्किंग स्थल के पूर्णत: फुल हो जाने के बाद वैकल्पिक के रूप में अगस्त्यमुनि क्रीड़ा मैदान में बसों को रोका जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि होटल स्वामी सड़क पर वाहनों की पार्किंग न करें, सड़क के उपरी और सफेद पट्टी के भीतर ही वाहनों को पार्किंग करें, जिस से आवागमन में व्यवधान न  हो। इस अवसर पर सचिव नितिन जमलोकी, कोषाध्यक्ष अमित मैखण्डी, अंकित राणा मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!