उत्तराखंडक्राइमखास खबरें

रूद्रप्रयाग पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही – 6.21 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार व अवैध शराब परिवहन कर रहा व्यक्ति चढ़ा पुलिस के हत्थे

युवक को रुद्रप्रयाग में नशा तस्करी करना पड़ा भारी

रुद्रप्रयाग पुलिस की एस.ओ.जी. ने कर दी गिरफ्तारी

6.21 ग्राम स्मैक के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ा 01 तस्कर

रूद्रप्रयाग। जनपद में अवैध नशा तस्करों के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार  कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे रुद्रप्रयाग पुलिस की एस.ओ.जी ने नशे के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त अखिलेश बगवाड़ी पुत्र मोहन बगवाड़ी निवासी ब्लाॅक रोड अगस्त्यमुनि जनपद रुद्रप्रयाग को 6.21 ग्राम स्मैक (अनुमानित कीमत ₹ 62100) के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना अगस्त्यमुनि पर एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर उसे मा0 न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
नशीले व मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस का अभियान निरन्तर जारी है।

पुलिस टीम का विवरण
1- निरीक्षक मनोज नेगी एस.ओ.जी. रुद्रप्रयाग
2- आरक्षी कृष्णानन्द एस.ओ.जी. रुद्रप्रयाग
3- आरक्षी रविन्द्र एस.ओ.जी. रुद्रप्रयाग
4- आरक्षी अर्जुन एस.ओ.जी. रुद्रप्रयाग
5- आरक्षी विनय एस.ओ.जी. रुद्रप्रयाग

 

96 पव्वे शराब का परिवहन कर रहे व्यक्ति को रुद्रप्रयाग पुलिस ने किया गिरफ्तार

रूद्रप्रयाग। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन में अवैध शराब तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु जनपद पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।  चौकी दुर्गाधार पुलिस ने एक व्यक्ति ईश्वर सिह पुत्र श्री शेर सिंह निवासी ग्राम भटवाड़ी पोस्ट फलासी कोतवाली रुद्रप्रयाग को वाहन अल्टो कार संख्या यू0के0 13 ए 1039 में 96 पव्वे (02 पेटी) शराब मैकडॉवल्स नंबर वन व्हिस्की का परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया है। जिसके विरुद्ध कोतवाली रुद्रप्रयाग पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी है। तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन सीज किया गया है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सूरज कण्डारी, आरक्षी पंकज राणा मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!