शराब तस्करी कर रहे व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

शराब तस्करी कर रहे व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रूद्रप्रयाग। आगामी समय में होने वाले लोकसभा सामान्य निर्वाचन को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने सभी थाना प्रभारियों को नशे के कारोबार व शराब तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये हैं। जनपद पुलिस द्वारा अलग अलग स्थानों पर निरन्तर प्रभावी चेकिंग की जा रही है। थाना गुप्तकाशी पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान सूरज सिंह पुत्र बलवन्त सिंह निवासी ग्राम तुलंगा, थाना गुप्तकाशी, जिला रुद्रप्रयाग को वाहन संख्या DL35DE 4748 (स्कूटी) में 02 पेटी (24 बोतल शराब मार्का मेकडाॅवल्स नं0 वन व्हिस्की का परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया है। जिसके विरुद्ध थाना गुप्तकाशी पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी है, वहीं शराब परिवहन में प्रयुक्त दुपहिए वाहन को सीज किया गया है। चैकिंग के दौरान पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक ऊषा ध्यानी, आरक्षी सुनील सिंह, व गम्भीर मौजूद रहे।
अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस का अभियान निरन्तर जारी है।



