उत्तराखंडखास खबरेंफटाफट ख़बरेंराजनीतिराष्ट्रीय

भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने किए शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर मन्दिर में दर्शन, रोड शो कर जनता का किया अभिवादन

लक्ष्मण सिंह नेगी
ऊखीमठ। पौड़ी संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने केदार घाटी के विभिन्न स्थानों पर रोड़ शो कर वोट मांगें। उन्होंने भगवान केदारनाथ के शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर मन्दिर में पूजा – अर्चना कर विश्व समृद्धि की कामना की तथा उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारी अमर शहीद अशोक कैशिव के स्मारक पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के केदार घाटी आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका ढोल नगाड़ों व फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस दौरान कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पौड़ी संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने ऊखीमठ, कुण्ड, काकडागाड, भीरी, चन्द्रापुरी, सौडी सहित केदार घाटी के विभिन्न स्थानों पर रोड़ शो व जनसम्पर्क कर अपने समर्थन में वोट मांगे। विभिन्न स्थानों पर रोड़ शो करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत देश की विश्व में विशिष्ट पहचान बन रही है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के 10 वर्षों के कार्यकाल में देश उन्नति के पथ पर अग्रसर है तथा सीमान्त क्षेत्रों व महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए दर्जनों योजनाये संचालित होने से पूरे देश में लाखों महिलायें आत्मनिर्भर बन चुकी है। भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने कहा कि हर कार्यकर्ता बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने में जी तोड़ मेहनत कर रहा है। इसलिए संगठन के प्रति निष्ठा, ईमानदारी व लगन से कार्य करने वाले कार्यकर्ता को पार्टी में उचित सम्मान दिया जायेगा। केदारनाथ विधायक श्रीमती शैलारानी रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति के पथ पर अग्रसर है। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष / पूर्व विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि पूरे देश में भाजपा का परचम लहरा रहा है। जिला अध्यक्ष महावीर पंवार ने कहा कि हर कार्यकर्ता संगठन के लिए निस्वार्थ भावना से कार्य कर रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं की जी तोड़ मेहनत से उत्तराखण्ड की पांचो सीटों पर भाजपा का परचम लहरायेगा। बद्री केदार मन्दिर समिति अध्यक्ष अजेन्द्र अजय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति के पथ पर अग्रसर है। राज्यमंत्री चण्डी प्रसाद भटट् ने कहा कि संगठन मजबूती से आगे बढ़ रहा है। इस मौके पर जनपद प्रभारी ऋषि कर्णवाल जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमन्त तिवारी, केदारनाथ विधानसभा संयोजक कुलदीप रावत, डा0 कुलदीप नेगी आजाद, पूर्व जिलाध्यक्ष वाचस्पति सेमवाल, विजय कपर्वाण, शकुन्तला जगवाण, जिपस भारत भूषण भटट्, सुमन नेगी, राज्य महिला आयोग सदस्य दर्शनी पंवार, प्रधान संगठन ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष रावत, सुमन जमलोकी, सन्दीप पुष्वाण, खुशहाल नेगी, विजय राणा, राजीव भटट्,अंजना रावत,बिक्रम कण्डारी, जिला मीडिया प्रभारी सतेन्द्र बर्त्वाल, गम्भीर बिष्ट, अनुसूया प्रसाद भटट्, दलवीर नेगी सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!