केदारनाथ यात्रा को सुव्यवस्थित संचालित कराने को लेकर यात्रा बैठक हुई आयोजित

लक्ष्मण सिंह नेगी
ट्रेन यूनियन अध्यक्ष ने कहा कि केदारनाथ यात्रा संचालन में घोड़े खच्चरों की संख्या लगभग 7 हजार हो तथा ऊखीमठ तहसील के घोड़े खच्चरों को मिले पहले वरीयता
केदारघाटी होटल एसोसिएशन ने केदारनाथ धाम आने वाले तीर्थ यात्रियों का पंजीकरण ऑनलाइन के साथ ही ऑफलाइन करने की मांग, ऑफलाइन काउंटर सोनप्रयाग के अलावा फाटा व गुप्तकाशी में भी शुरू करने की मांग की।
ऊखीमठ। श्री केदारनाथ धाम यात्रा को सुव्यवस्थित तरीके से संचालित करने के लिए यात्रा व्यवस्था से जुड़े घोड़ा खच्चर ट्रेड यूनियन, होटल एसोसिएशन केदार सभा, तहसील प्रशासन , विभिन्न सगठनों व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की सयुंक्त बैठक समपन्न हुई। बैठक में विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग की गयी तथा आगामी 10 मई से प्रारंभ होने वाली केदारनाथ यात्रा को सुव्यवस्थित तरीके से संचालित करने के लिए सामूहिक पहल पर जोर दिया गया।
ब्लॉक सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपजिलाधिकारी अनिल कुमार शुक्ला ने कहा कि बैठक में जो शिकायतें दर्ज हुई है उनके निराकरण के लिए सामूहिक पहल की जायेगी तथा हमारा प्रयास है कि केदारनाथ धाम आने वाला हर तीर्थ यात्री अतिथि देवों भव: का सन्देश लेकर जाये। बैठक में केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने कहा कि केदारनाथ की यात्रा के संचालन में सभी का अहम योगदान रहता है। रिसाइकिल प्रोजेक्ट मैनेजर सुषमा ने कहा कि इस बार भी केदारनाथ यात्रा के दौरान सभी पेय पदार्थों पर क्यू आर कोल्ड लागू किया जायेगा जिसे सभी नदियाँ स्वच्छ रहेगी तथा बुग्यालों की सुन्दरता भी कायम रहेगी। अनुभूति वैलफैयर फाउंडेशन की सीनियर मैनेजर वैखरी ने कहा कि स्वच्छ केदारनाथ, सुन्दर केदारनाथ के लिए सभी को आगे आना होगा। ट्रेन यूनियन अध्यक्ष गोविन्द सिंह रावत ने कहा कि केदारनाथ यात्रा संचालन में घोड़े खच्चरों की संख्या लगभग 7 हजार होनी चाहिए तथा ऊखीमठ तहसील के घोड़े खच्चरों को पहले वरीयता मिलनी चाहिए। प्रधान कविल्ठा अरविन्द राणा ने कहा कि इन दिनों जिन – जिन स्थानों पर घोड़े खच्चरों के पंजीकरण के कैम्प लग रहें है वहाँ के जनप्रतिनिधियों को विश्वास में नहीं लिया जा रहा है।
कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अवतार नेगी ने कहा कि घोड़े खच्चरों के पंजीकरण में बाहरी लोगों को वरीयता दी जा रही है। प्रधान मोहन सिंह राणा ने कहा कि जो व्यक्ति बीपीएल क्रमांक धारक है तथा घोड़े खच्चरों का संचालन करता है उसकी जांच होनी चाहिए।
केदारघाटी होटल एसोसिएशन सचिव नितीन जमलोकी ने कहा कि केदारनाथ धाम आने वाले तीर्थ यात्रियों का पंजीकरण ऑनलाइन के साथ ही ऑफलाइन भी किया जाय, साथ ही ऑफलाइन काउंटर सोनप्रयाग के अलावा फाटा व गुप्तकाशी में भी शुरू किए जाय। कनिष्ठ प्रमुख शैलेन्द्र कोटवाल ने कहा कि यात्रा के अलावा डेढ़ हजार मालवाहक घोड़े खच्चरों का संचालन भी होना चाहिए। पवन राणा ने कहा कि दुकानों की लाटरी के लिए चरित्र प्रमाण पत्र की अनिवार्यता समाप्त होनी चाहिए। बैठक में निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष विजय राणा, जिला पंचायत सदस्य गणेश तिवारी, प्रधान संगठन प्रदेश सलाहकार सन्दीप पुष्वाण, ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष रावत, होटल एसोसिएशन अध्यक्ष प्रेम गोस्वामी, पूर्व प्रधान मायाराम गोस्वामी, संतोष त्रिवेदी सहित केदारनाथ यात्रा से जुड़े विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने अनेक सुझाव रखकर निराकरण की मांग की।
इस मौके पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रीता पुष्वाण, पूर्व जिला पंचायत सदस्य केशव तिवारी, डा0 कैलाश पुष्वाण, प्रमोद नौटियाल, हुक्म सिंह फर्स्वाण, सुदर्शन राणा, पूर्व प्रधान अंजना रावत, तेज प्रकाश त्रिवेदी, योगेन्द्र नेगी, अंकित राणा सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।



