उत्तराखंडखास खबरेंगांवराजनीतिराष्ट्रीय

पिलौजी – गिरीया मोटर मार्ग निर्माण कार्य लम्बे समय से अधर में लटकने से ग्रामीणों में आक्रोश, आगामी लोक सभा चुनाव बहिष्कार की दी चेतावनी

लक्ष्मण सिंह नेगी।
ऊखीमठ। वित्तीय वर्ष 2017-18 में जिला योजना के अन्तर्गत पिलौजी – गिरीया 1.5 किमी मोटर मार्ग का निर्माण कार्य लम्बे समय से अधर में लटकने से ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ है जो कि कभी भी सड़कों पर फूट सकता है. इस बावत ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन को ज्ञापन सौपकर आगामी लोक सभा चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी है, साथ ही ग्रामीणों ने वर्तमान समय में मोटर मार्ग निर्माण का कार्य कर रहे ठेकेदार पर बाहरी लोगों से बोल्डर बेचकर मोटी कमाई करने तथा मोटर मार्ग निर्माण में भारी लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। तहसील प्रशासन को सौपे ज्ञापन का हवाला देते हुए गिरीया के ग्रामीणों ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2017-18 में जिला योजना के अन्तर्गत पिलौजी – गिरीया 1.5 किमी मोटर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू किया गया था तथा उस समय मात्र 200 मीटर ही मोटर मार्ग पर प्रथम फेस का कार्य किया गया था। ग्रामीणों का कहना है कि वित्तीय वर्ष 2022-2023 में लगभग 30 लाख रुपये की लागत से मोटर मार्ग पर 300 मीटर प्रथम फेस का निर्माण कार्य विगत 6 माह पूर्व शुरु तो हुआ था मगर लोक निर्माण विभाग व ठेकेदार की अनदेखी के कारण मोटर मार्ग का निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि लोक निर्माण विभाग को बार – बार अवगत कराने के बाद भी विगत एक माह से निर्माण कार्य ठप है तथा ठेकेदार द्वारा मोटर मार्ग कटिंग में निकले बोल्डरो को बेचकर मोटी रकम कमाई जा रही है। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समय रहते मोटर मार्ग का निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ तो ग्रामीणों को आगामी लोक सभा चुनाव बहिष्कार के लिए बाध्य होना पडेगा जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग व शासन – प्रशासन की होगी। ज्ञापन में प्रधान प्रताप सिंह राणा, देखरेख वन पंचायत सरपंच यशवन्त सिंह बिष्ट, शिवानी देवी, सरिता देवी, प्रतिमा देवी, बबीता देवी, संगीता देवी, विनीता देवी, कल्पेश्वरी देवी, रूबी देवी, सुबोध सिंह, जगदीश सिंह, नवीन सिंह राजेन्द्र सिंह, प्रताप सिंह, आशा देवी, गीता देवी, विवेक सिंह, रणजीत सिंह, नरेन्द्र सिंह, कुवर सिंह, रजनीश सिंह के हस्ताक्षर मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!