उत्तराखंड
महाशिवरात्रि पर केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि हुई घोषित, 10 मई को खुलेंगे कपाट

महाशिवरात्रि पर केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि हुई घोषित, 10 मई को खुलेंगे कपाट
हिमालय में विराजमान ग्यारवें ज्योतिर्लिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को प्रातः शुभमुहूर्त पर खुलेंगे।
पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली ओंकारेश्वर मन्दिर उखीमठ से 6 मई को केदारनाथ धाम के लिए प्रस्थान करेगी। प्रथम रात्रि पड़ाव के लिए विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी पहुंचेगी,7 मई को फाटा, 8 मई को गौरी माई मन्दिर गौरीकुंड, 9 मई को रात्रि विश्राम केदारनाथ धाम , 10 मई शुक्रवार को ब्रह्मुहूर्त पर प्रातः 7 बजे श्री केदारनाथ धाम के कपाट भक्तों के दर्शनार्थ खुलेंगे।



