उत्तराखंडखास खबरेंखेलगांव

नारी शक्ति वन्दन मैराथन दौड़ का अगस्त्यमुनि खेल मैदान में हुआ आयोजन, महिलाओं एवं छात्राओं ने किया प्रतिभाग

नारी शक्ति वन्दन मैराथन दौड़ का अगस्त्यमुनि खेल मैदान में हुआ आयोजन, महिलाओं एवं छात्राओं ने किया प्रतिभाग

रूद्रप्रयाग। युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग, खेल विभाग एवं होमगार्ड्स विभाग के संयुक्त तत्वाधान में जिलाधिकारी के निर्देशन में नारी शक्ति वन्दन मैराथन दौड़ का अगस्त्यमुनि खेल मैदान से आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं एवं छात्राओं द्वारा बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। महिला शक्ति वन्दन मैराथन में 40 से अधिक युवतियों ने प्रतिभाग किया।
दो किमी की यह दौड़ स्पोर्ट्स स्टेडियम से सिल्ली तक तथा वापस स्टेडियम में समाप्त हुई। इस अवसर पर महिला मोर्चा के सदस्यों द्वारा प्रतिभागी युवतियों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत एवं अभिनन्दन किया। नारी शक्ति वन्दन मैराथन की विजेता स्पोर्ट्स हाॅस्टल की निकिता कनवाल रही। द्वितीय स्थान पर रिया, तृतीय स्थान पर गुंजन, चतुर्थ स्थान पर सृष्टि परिहार, पंचम स्थान पर कीर्ति रावत, षष्टम स्थान पर प्रज्ञा यादव, सप्तम स्थान पर सपना, अष्टम स्थान पर नैना, नवम् स्थान पर रवीना तथा दशम् स्थान पर सलोनी रही।
मैराथन विजेताओ को पुरस्कार वितरित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष एवं जिपंस सबिता भण्डारी ने प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रधान मंत्री मोदी जी के नेतृत्व में आज नारी हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। विशिष्ट अतिथि भाजपा के विधानसभा प्रभारी एवं पूर्व अध्यक्ष वाचस्पति सेमवाल ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि हमारे देश का नेतृत्व एक ऐसे व्यक्ति के हाथ में है जिसका लोहा पूरी दुनिया मानती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला युवा कल्याण अधिकारी शरद सिंह भण्डारी ने कहा कि दौड़ में प्रतिभाग करने वाली युवतियों में भारी उत्साह रहा। एक दूसरे से आगे बढ़ने की कोशिश उनमें जीत के प्रति लगन को दर्शा रहा था। उन्होंने कहा कि जीत तभी सम्भव है जब कोई हारेगा। उन्होंने हार से निराश न होने की प्रेरणा प्रतिभागियों को दी। इस अवसर पर सभी ने मतदान करने की शपथ ली तथा शत प्रतिशत मतदान हेतु प्रयास करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन वीपी बमोला ने किया।
कार्यक्रम में भाजपा जिला महिला मंत्री सरला भट्ट, महिला नगर मण्डल अध्यक्ष मधु भट्ट, उपाध्यक्ष पुष्पा रावत, मंत्री जसमाला देवी, लक्ष्मी देवी, बूथ अध्यक्ष कुसुम राणा, प्रदेश सह संयोजक अनूप सेमवाल, कबड्डी एसोसियेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेन्द्र रौथाण, प्रभारी जिला खेल अधिकारी मनोज चौहान, जिला कमांडेण्ट होमगार्ड्स सुरेन्द्र डंगवाल, पीजी कालेज से चन्द्रकला नेगी, खेल विभाग के टीएस राणा सहित खेल प्रशिक्षक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!