उत्तराखंड
ब्रेकिंग : प्रदेश की नई मुख्य सचिव होंगी राधा रतूड़ी

ब्रेकिंग : प्रदेश की नई मुख्य सचिव होंगी राधा रतूड़ी
देहरादून। वरिष्ठ आईएएस व वर्तमान में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी प्रदेश की नई मुख्य सचिव होंगी। राधा रतूड़ी 1988बैच की आईएएस अधिकारी हैं।
वर्तमान मुख्य सचिव डॉ एस एस संधु 31 जनवरी को रिटायर हो रहे हैं। उन्हें छह महीने का सेवा विस्तार मिला था।
उनके बाद राधा रतूड़ी वरिष्ठ अधिकारी हैं। रतूड़ी प्रदेश की पहली महिला मुख्य सचिव होंगी। जल्द ही इस सम्बंध में आदेश जारी हो सकता है।



