उत्तराखंडधार्मिकफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

ऊखीमठ में श्रीराम भक्तों ने निकाली अक्षत्र कलश शोभा यात्रा

लक्ष्मण सिंह नेगी।
ऊखीमठ। श्रीराम अक्षत्र कलश शोभा यात्रा समिति के तत्वावधान में आगामी 22 जनवरी को अध्योध्या में श्रीराम जन्मभूमि मे भगवान श्रीराम की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में भव्य अक्षत्र कलश शोभा यात्रा निकाली गयी, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों की महिला मंगल दलों, कीर्तन मण्डलियो से जुड़ी महिलाओं, जनप्रतिनिधियों , विभिन्न विद्यालयों के नौनिहालों व हजारों राम भक्तों ने प्रतिभाग किया। अक्षत्र कलश शोभा यात्रा के आयोजन से ऊखीमठ क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बना रहा। अक्षत्र कलश शोभा यात्रा में शामिल राम भक्तों को अध्योध्या से आये पूजित अक्षत्रो को वितरित किया गया। अक्षत्र कलश शोभा यात्रा में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीरामचंद्र की झाकी मुख्य आकर्षण का केन्द्र रही।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत विभिन्न क्षेत्रों के राम भक्त मधुगंगा हैलीपैड पर एकत्रित हुए तथा ठीक 11:30 बजे अक्षत्र कलश शोभा यात्रा मुख्य बाजार के लिए रवाना हुई तथा अक्षत्र कलश शोभा यात्रा के मुख्य बाजार पहुंचने पर स्थानीय व्यापारियों व हजारों राम भक्तों ने पुष्प वर्षा कर अक्षत्र कलश शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया। अक्षत्र कलश शोभा यात्रा के मुख्य बाजार में पहुंचने पर सम्पूर्ण क्षेत्र श्रीराम के जयकारों से गुजायमान हो उठा तथा सैकड़ों भक्त भगवान श्रीरामचंद्र की भक्ति में लीन होकर नृत्य करने लगे। कई सैकड़ों महिलाओं के एक ही परिधान में सजने के कारण ऐसा आभास हो रहा था कि सम्पूर्ण देवलोक इस धरती पर उतर आया हो। अक्षत्र कलश शोभा यात्रा के रामलीला मैदान में पहुंचने पर वहाँ पूर्व से मौजूद राम भक्तों ने पुष्प ,अक्षत्रो से अक्षत्र कलश शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया। ओकारेश्वर मन्दिर के प्रधान पुजारी शिव शंकर लिंग, खण्ड संघ संचालक दलवीर पुजारी व स्वामी भागवानन्द गिरी ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीरामचंद्र के जीवन पर विस्तृत से प्रकाश डाला। अन्त में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीरामचंद्र की आरती उतारने के बाद सभी राम भक्तों को अध्योध्या से आये पूजित अक्षत्र वितरित किये गए। अक्षत्र कलश शोभा यात्रा में आदित्य नेगी – राम, अभिषेक रावत – लक्ष्मण, आशुतोष त्रिवेदी – भरत, चिन्मय नौटियाल – शत्रुध्न, वैभव राणा – सीता, अर्जुन रावत – हनुमान, विनोद नौटियाल – वशिष्ठ, गोविन्द सिंह – सुमन्त तथा रोहित, दक्ष बगवाडी, वंश पुष्वाण ने सैनिक की भूमिका अदा की। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल, राज्यमंत्री चण्डी प्रसाद भटट्, कार्यक्रम संयोजक विजय राणा, भाजपा ऊखीमठ मण्डल अध्यक्ष अनुसूया प्रसाद भटट्, महामंत्री दलवीर नेगी, नन्दन सिंह रावत, व्यापार संघ अध्यक्ष राजीव भटट्,प्रधानाचार्य लक्ष्मण सिंह नेगी, रघुनाथ सिंह नेगी, महेश बर्त्वाल, सुरेन्द्र दत्त नौटियाल,खण्ड कार्यवाह तेज प्रकाश त्रिवेदी,प्रधान सन्दीप पुष्वाण, उषा भटट्, कुन्ती नेगी, प्रर्मिला देवी, गुड्डी राणा, अंजना रावत, रेखा रावत, प्रकाश रावत, श्याम सिंह बिष्ट, गजपाल रावत, रमेश नौटियाल, विनोद रावत, डा0 अंजनेश पंवार, कुलदीप रावत, नर्मदा देवी, प्रदीप त्रिवेदी, दर्शनी पंवार, हेमलता नौटियाल, बबीता भटट्, राय सिंह रावत, सहित सैकड़ों राम भक्त मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!