उत्तराखंडक्राइमफटाफट ख़बरें

9.73 ग्राम स्मैक के साथ यूपी का एक अभियुक्त गिरफ्तार ​

रूद्रप्रयाग। नशे के खिलाफ एसपी रुद्रप्रयाग के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी फाटा (कोतवाली गुप्तकाशी) पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक युवक को स्मैक (मॉर्फिन) के साथ गिरफ्तार किया है।
​गत दिवस 18 जून को समय गुप्तकाशी पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति मौ. साहिल (उम्र 23 वर्ष), पुत्र इकबाल, निवासी ग्राम राहत पुर खुर्द, पो. साहनपुर, थाना मंडावली, जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश के कब्जे से 9.73 ग्राम स्मैक (मॉर्फिन) बरामद की गई। जिसके खिलाफ कोतवाली गुप्तकाशी पर मु.अ.सं. 23/2026 के तहत धारा 8/21 NDPS Act के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। जिसे गिरफ्तार कर मा. न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

चैंकिंग के दौरान पुलिस टीम में चौकी प्रभारी फाटा, दिनेश सती, मुख्य आरक्षी जयप्रकाश, आरक्षी अंकित कुमार मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!