दुःखद : केदारनाथ पैदल मार्ग पर हादसा, पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आई महिला यात्री

दुःखद : केदारनाथ पैदल मार्ग पर हादसा, पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आई महिला यात्री
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर जंगलचट्टी के समीप चिरबासा हेलीपैड के निकट पहाड़ी से बोल्डर गिरने से एक महिला यात्री की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज 08.06.2026 समय अपराह्न 01ः03 बजे चीरबासा हैलीपैड के समीप पहाड़ी से पत्थर गिरने से एक महिला मीनाक्षी रौतेला पुत्री शिवराज सिंह रौतेला निवासी सुरेंद्र नगर वार्ड नंबर 82 ऊधमसिंहनगर उत्तराखंड , जो अपने दो मित्रों के साथ केदारनाथ से गौरीकुंड वापस आ रही थी, एकाएक पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आने से गम्भीर रूप से घायल हो गई। उक्त गम्भीर घायल महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गौरीकुण्ड लाया गया। जहां पर उसकी मृत्यु हो गई है। पीएम हेतु रुद्रप्रयाग भेजा जा रहा है।
बरसात में चिरबासा क्षेत्र के निकट आये दिन घटनाएं घट रही हैं। एक हफ्ते के भीतर चीर बासा हेलीपैड के निकट यह दूसरी घटना है। कुछ दिन पूर्व एक घोड़ा संचालक की पहाड़ी से बोल्डर गिरने से मृत्यु हो गई।घटना के बाद सभी सहमे हुए हैं।



