उत्तराखंडधार्मिक

तुङ्गेश्वर घाटी में धूमधाम से मनाया गया भगवती नन्दा मेला

धूमधाम से मनाया गया भगवती नन्दा का मेला
रुद्रप्रयाग। तुङ्गेश्वर घाटी के पर्यटक गाँव सारी में भगवती नन्दा का मेला विधि – विधान व पौराणिक जागरो के साथ धूमधाम से मनाया गया। भगवती नन्दा के मेले में बग्डवाल नृत्य व नंदा कथा गढ़वाली नृत्य नाटिका की शानदार प्रस्तुति रही जिसे दर्शकों द्वारा सराहा । विधायक शैलारानी के प्रतिनिधि के रूप में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व जिप अध्यक्ष चंडी प्रसाद भट्ट ने ग्राम पंचायत द्वारा संस्कृतिक कार्यक्रम की पहल की सराहना करते हुए विधायक की ओर से मेले के कार्यक्रम हेतु 50,000 की धनराशि व खेल मैदान के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की। साथ ही कहा कि अगली बार से आयोजन को ओर अधिक भव्य रूप दिया जाएगा। मेले में स्थानीय ग्रामीणों ने बढ़ – चढकर भागीदारी कर मन्नत मांगी। भगवती नन्दा के पर्यटक गांव सारी आगमन पर ग्रामीणों द्वारा पहली बार आयोजित भगवती नन्दा मेले में भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें लोक गायिका आरती गुसाईं व स्थानीय कलाकारों के धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। कल भगवती नन्दा भावुक क्षणों के साथ सारी गाँव से विदा होगी तथा मक्कूमठ पहुंचने पर जगत कल्याण के लिए तपस्यारत होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!