देहरादून। प्रदेश भर में संचालित सभी वेलनेस सेंटरों पर आम लोगों को ओर बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए शीघ्र ही वेलनेस सेंटरों पर 664 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों की तैनाती की जाएगी। जिसके निर्देश विभागीय अधिकारियों को दे दिए गये है।
चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी एक बयान में बताया कि प्रदेश भर के सभी वेलनेस सेंटरों पर ओर बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए शीघ्र ही 664 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों ( सीएचओ) की विभिन्न वेलनेस सेंटरों पर नियुक्ति की जायेगी।
डॉ रावत ने बताया कि वर्तमान में प्रदेशभर में सीएचओ के 1604 पड़ स्वीकृत हैं, जिसमे से 940 पदों पर सीएचओ कार्यरत हैं, जबकि 664 पद रिक्त हैं।
जिसमे अल्मोड़ा 88, बागेश्वर में 23, चमोली 26, चंपावत 21, देहरादून 26, हरिद्वार 10, नैनीताल 29, पौड़ी में 125, पिथौरागढ़ 104, रुद्रप्रयाग में 19, टिहरी में 145, उधमसिंह नगर 7, उत्तरकाशी में 41 पद रिक्त हैं।
डॉ धनसिंह रावत ने कहा कि शासन ने सीएचओ के रिक्त 664 पदों पर भर्ती की जिम्मेदारी हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय को दी है। विश्वविद्यालय ने रिक्त पदों के लिए विज्ञप्ति जारी कर दी है। योग्यतानुसार आवेदक आवेदन कर सकते हैं।
Back to top button
error: Content is protected !!