उत्तराखंड

कर्मवीर कुंवर बने कांग्रेस के सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष, नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को दी बधाई, शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार ।

लक्ष्मण सिंह नेगी।

ऊखीमठ। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष कर्मवीर कुंवर को जनपद सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस नियुक्ति का स्वागत करते हुए राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय सोशल मीडिया अध्यक्ष श्रीमती सुप्रिया श्रीनेत, राष्ट्रीय संयोजक संदीप गुप्ता, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, सोशल मीडिया प्रदेश अध्यक्ष अभिनव थापर, प्रदेश संयोजक मधुसूदन सुन्द्रियाल, पूर्व विधायक मनोज रावत तथा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुलदीप कण्डारी का आभार जताते हुए कहा कि कर्मवीर कुंवर को संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने से जनपद में पार्टी की गतिविधियों को और अधिक मजबूती मिलेगी। उनकी संगठनात्मक क्षमता एवं पूर्व में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष के रूप में किए गए कार्यों को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया है।
नवनियुक्त सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष कर्मवीर कुंवर ने प्रदेश एवं राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया वर्तमान दौर में जनसंवाद और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने का सशक्त माध्यम बन चुका है। उनकी प्राथमिकता सोशल मीडिया के माध्यम से कांग्रेस की नीतियों, विचारधारा और जनहित से जुड़े मुद्दों को आम जनता तक पहुंचाने के साथ ही संगठन के कार्यकर्ताओं को डिजिटल माध्यमों से जोड़ना रहेगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प भी व्यक्त किया।
नगर कांग्रेस अध्यक्ष ऊखीमठ संतोष शैव ने कहा कि कर्मवीर कुंवर को नई जिम्मेदारी मिलने से क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है। उन्होंने विश्वास जताया कि कर्मवीर कुंवर अपने अनुभव और सक्रियता से जनपद में कांग्रेस के सोशल मीडिया संगठन को नई दिशा देंगे तथा पार्टी की आवाज को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
दौलत पंवार, रविन्द्र रावत सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सोशल मीडिया के माध्यम से संगठन की सक्रियता बढ़ेगी और युवाओं की भागीदारी को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!