उत्तराखंड

राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर

छात्र वंचित रहे तो संस्था प्रमुख होंगे जिम्मेदार – जिला समाज कल्याण अधिकारी

रूद्रप्रयाग। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर, 2026 निर्धारित की गई है।

जिला समाज कल्याण अधिकारी टी.आर. मलेठा ने जनपद के समस्त विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और प्रधानाचार्यों से इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि के उपरांत भी यदि किसी विद्यालय का पात्र छात्र-छात्रा छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने से वंचित रह जाता है, तो इसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित संस्था प्रमुख की होगी।

जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल 30 सितंबर तक खुला रहेगा, जिस पर विद्यालयों को छात्रों के छात्रवृत्ति आवेदनों का सत्यापन कर ऑनलाइन आवेदन जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय को अग्रसारित करना है।

उन्होंने सभी शिक्षण संस्थानों से अपील की कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, ईबीसी तथा दिव्यांग वर्ग का कोई भी पात्र छात्र-छात्रा छात्रवृत्ति से वंचित न रहे। आवेदन से संबंधित सभी आवश्यक दिशा-निर्देश पूर्व में ही सभी संस्थानों को उपलब्ध कराए जा चुके हैं।

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि नवीन आवेदन और पोर्टल पर आ रही समस्याओं के निराकरण के लिए प्रत्येक कार्यदिवस में दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक विशेष ओपन सेशन का आयोजन किया जा रहा है। शिक्षक और छात्र https://meet.google.com/ctp-baht-uds लिंक के माध्यम से जुड़कर अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!