उत्तराखंड

मुख्यमंत्री का एकदिवसीय जनपद रुद्रप्रयाग भ्रमण, विभिन्न विकास योजनाओं का करेंगे शिलान्यास

जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ होगी समीक्षा बैठक

रुद्रप्रयाग।  प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के प्रस्तावित एक दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेते हुए कहा कि मा. मुख्यमंत्री जी जनपद में 08 अक्टूबर (शनिवार ) को एक दिवसीय भ्रमण पर रहेंगे। बताया कि इस दौरान मा. मुख्यमंत्री द्वारा जनपद की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी किया जाएगा।
मुख्यमंत्री के एक दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि श्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को देहरादून से हैलीकाॅप्टर के माध्यम से अपराह्न 12 :10 बजे अगस्त्यमुनि हैलीपैड़ में पहुंचेंगे। यहां से 12:15 बजे पर कार से प्रस्थान करते हुए 12ः30 बजे तिलवाड़ा के जीएमवीएन गेस्ट हाउस पहुंचकर विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। साथ ही स्वयं सहायता समूहों के साथ भेंट वार्ता करेंगे। उन्होंने बताया कि दोपहर तीन बजे क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों के साथ भेंटवार्ता के उपरांत  3:30 बजे प्रेस वार्ता करेंगे। मुख्यमंत्री जी 4 बजे पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ भी वार्ता करेंगे। इसके बाद मा. मुख्यमंत्री सायं 5 बजकर 30 मिनट से जनपद स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक भी लेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मा. मुख्यमंत्री जनपद के स्थानीय उद्यमियों, स्टार्ट अप, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के लाभार्थियों के साथ सायं 6 बजकर 30 मिनट पर मुलाकात करेंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा रात्रि विश्राम जीएमवीएन गेस्ट हाउस में किया जाएगा। उन्होंने मा. मुख्यमंत्री के जनपद भ्रमण कार्यक्रम को लेकर सभी अधिकारियों को उनसे संबंधित सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!