देहरादून। UKSSSC पेपर लीक प्रकरण मामले में चार आरोपियों को जमानत मिल चुकी है। UKSSSC पेपर लीक मामले में पंतनगर विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त अधिकारी दिनेश चंद्र जोशी समेत चार आरोपियों को जमानत मिल गई है। हालांकि इस केश में जिन 21 आरोपियों पर गैंगस्टर लगाया गया है, उनमें से किसी की भी जमानत नही हो पाई है।
पेपरलीक मामले में एसटीएफ ने कुल 41 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। शुक्रवार को अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ आशुतोष कुमार मिश्र की अदालत से पंतनगर विश्वविद्यालय के पूर्व अधिकारी दिनेश चन्द्र जोशी के अतिरिक्त तुषार कुमार, भावेश जगूड़ी एवं अंकित रमोला को जमानत मिली है।
Back to top button
error: Content is protected !!