उत्तराखंडक्राइमखास खबरें

खच्चरों के माध्यम से किया जा रहा था अवैध शराब का परिवहन, 131 बोतल शराब बरामद

गौरीकुण्ड में चेकिंग के दौरान रुद्रप्रयाग पुलिस ने पकड़ी शराब की खेप।

खच्चरों के माध्यम से किया जा रहा था अवैध शराब का परिवहन, 131 बोतल शराब बरामद

रूद्रप्रयाग। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब की तस्करी एवं परिवहन की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में चौकी गौरीकुण्ड पुलिस को चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी है।
आज दिनांक 25 सितम्बर 2026 को चौकी गौरीकुण्ड पुलिस द्वारा गौरीकुण्ड बैरियर पर चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान सोनप्रयाग की ओर से आ रहे एक खच्चर संचालक को चेकिंग के लिए रोका गया, जो पुलिस को देखकर सकपकाने लगा। इसी दौरान उसके पीछे से आ रहे दो अन्य घोड़ा संचालक अपने घोड़ों को छोड़कर मौके से फरार हो गए।
पुलिस टीम द्वारा तीनों घोड़ों पर लदे सामान की चेकिंग की गई तो उसमें अन्य सामग्री के साथ शराब की बोतलें बरामद हुईं। तीनों खच्चरों से कुल 131 बोतल शराब (11 पेटी) बरामद की गई। बरामद सम्पूर्ण शराब को पुलिस द्वारा जब्त कर लिया गया।
मामले में पकड़े गए व्यक्ति के विरुद्ध कोतवाली सोनप्रयाग में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को मा. न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

शराब के परिवहन में प्रयुक्त घोड़ों के टैग नम्बर के आधार पर अन्य संलिप्त व्यक्तियों की पहचान की जा रही है। साथ ही इन घोड़ों को फाटा स्थित अश्वशाला में भिजवाया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त  शेर बहादुर पुत्र दल बहादुर, निवासी ग्राम दाहनगर, पालिक खाडा, वार्ड नम्बर 6, जिला कालीकोट, नेपाल; हाल निवासी सोनप्रयाग पार्किंग।

पुलिस टीम का विवरण  चौकी प्रभारी गौरीकुण्ड उपनिरीक्षक रघुवीर सिंह रावत, आरक्षी अर्जुन सिंह, सुल्तान सिंह, पीआरडी जवान पंकज कुमार मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!