उत्तराखंडगांवधार्मिकफटाफट ख़बरें

स्थानीय कलाकारों के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं पुरूस्कार वितरण के साथ संपन्न हुआ त्रिदिवसीय मदमहेश्वर मेला

लक्ष्मण नेगी
ऊखीमठ। त्रिदिवसीय मदमहेश्वर मेला रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों , पुरूस्कार वितरण के साथ समपन्न हो गया है। मदमहेश्वर मेले के समापन अवसर पर आयोजक मण्डल द्वारा सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह् देकर सम्मानित किया गया। त्रिदिवसीय मदमहेश्वर मेले के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते नगर पंचायत केदारनाथ अध्यक्ष देव प्रकाश सेमवाल ने कहा कि भगवान मदमहेश्वर को न्याय का देवता माना जाता है इसलिए भगवान मदमहेश्वर के दरवार में हर भक्त की मनोकामना पूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि मेला समिति के अथक प्रयासों से मदमहेश्वर मेला धीरे – धीरे भव्य रूप ले रहा है। मेले के समापन अवसर पर कनिष्ठ प्रमुख शैलेन्द्र कोटवाल ने कहा कि परम्परायें घटती व बढ़ती हैं मगर संस्कृति हमेशा समान रहती है इसलिए संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन के लिए सामूहिक पहल होनी चाहिए। केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने कहा कि भविष्य में त्रिदिवसीय मदमहेश्वर मेले को और अधिक भव्य रूप देने के लिए सामूहिक पहल की जायेगी। मेला समिति एवं नगर पंचायत अध्यक्ष विजय राणा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। त्रिदिवसीय मदमहेश्वर मेले के समापन अवसर पर एवरग्रीन, सरस्वती शिशु , विद्या मन्दिर, डानमाउन्टेश्वरी, भारत सेवा आश्रम, जूनियर हाई स्कूल पठाली, मोनाल महिला मंगल दल मस्तोली, महिला मंगल दल मंगोली, डगवाडी, गांधीनगर, प्रेमनगर , पतंजलि योगपीठ हरिद्वार सहित विभिन्न विद्यालयों, महिला मंगल दलों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। आयोजक मण्डल द्वारा बैडमिंटन व बांलीबाल प्रतियोगिताओं में विजेता, उप विजेता विभिन्न विभागों द्वारा लगाये स्टालों तथा सभी प्रतिभागियों को प्रतीक चिह्न व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सभासद सरला रावत, पूजा देवी, प्रदीप धर्म्वाण, रवीन्द्र रावत ,अंकित राणा, देवरिया ताल महोत्सव अध्यक्ष दिलवर सिंह नेगी, देवी प्रसाद तिवारी, कर्मवीर कुवर, सूरज मंमगाई, गजेन्द्र चौधरी, कुलदीप तोमर, राजेन्द्र खण्डूरी,भगवती शैव, डा0 अंजनेश पंवार, विनोद नौटियाल, रमेश चन्द्र सेमवाल सहित विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राएं, महिला मंगल दल व सैकड़ों प्रतिभागी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!