उत्तराखंडफटाफट ख़बरें

ब्लूप्रिंट के साथ तैयार करें विकास कार्यों के प्रस्ताव : जिलाधिकारी , जिला खनिज फाउंडेशन न्यास की बैठक में पुराने कार्यों की समीक्षा के साथ नए कार्यों के प्रस्ताव पर हुई चर्चा

ब्लूप्रिंट के साथ तैयार करें विकास कार्यों के प्रस्ताव: जिलाधिकारी , जिला खनिज फाउंडेशन न्यास की बैठक

जिलाधिकारी डाॅ सौरभ गहरवार ने ली जिला खनिज फाउंडेशन न्यास की बैठक

बैठक में पुराने कार्यों की समीक्षा के साथ नए कार्यों के प्रस्ताव भी सुने

रुद्रप्रयाग। जनपद में होने वाले विकास कार्यों के लिए संबंधित विभागों को पूरा ब्लूप्रिंट तैयार करना होगा। किसी भी निर्माण या अन्य विकास कार्यों की डीटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट ( डीपीआर) आधुनिक तकनीक की मदद से थ्री-डी नक्शे, खर्च का ब्योरा, कितने लोग योजना से लाभ ले सकेंगे समेत सभी पहलुओं के साथ जमा करनी होगी। इसके अलावा जिन निर्माण या अन्य विकास कार्यों में खंड एवं जिला स्तर के अधिकारियों की समीक्षा व सर्वे रिपोर्ट की आवश्यकता होगी वहां अधिकारियों को मौके पर जाकर रिपोर्ट तैयार करनी होगी।
शनिवार को जिला कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी डाॅ सौरभ गहरवार ने जिला खनिज फाउंडेशन न्यास की बैठक में न्यास की ओर से जारी धनराशि से जनपद में चल रहे पुराने कार्यों की समीक्षा करने के साथ ही नए प्रस्ताव भी सुने। जिलाधिकारी ने बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तावित अधूरी रिपोर्ट और नक्शों पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने सभी विभागों को सभी प्रस्तावों को ब्लूप्रिंट पूरी जानकारी के साथ तैयार करने के निर्देश दिए। कहा कि सभी निर्माण कार्यों में नक्शे थ्री-डी मॉडल से तैयार होने चाहिए जिससे किसी को भी प्रस्तावों को समझने में आसानी हो। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि आधे-अधूरे प्रस्तावों को लौटा दिया जाएगा। जिलाधिकारी ने किसी भी ग्राम सभा या नगर क्षेत्र में प्रस्तावित निर्माण कार्यों का उद्देश्य जानने के बाद ही उसका डिजाइन तैयार करने के निर्देश दिए। कहा कि जब उद्देश्य के अनुसार डिजाइन तैयार होंगे तभी निर्माण कार्यों का पूरा लाभ जनता को मिल सकेगा।
जिलाधिकारी ने सभी विभागों को यह स्पष्ट किया कि जनपद में किसी बड़े निर्माण से पहले साइट सलेक्शन कमेटी की रिपोर्ट अनिवार्य रूप से लगाई जाए, बिना कमेटी के रिपोर्ट के निर्माण का प्रस्ताव पास नहीं किया जाएगा। बैठक में अगस्त्यमुनि महाविद्यालय के प्रतिनिधि द्वारा पूर्व में खनन न्याय की ओर जारी धन राशि के सापेक्ष कार्य पूर्ण होने एवं बिल न दिखाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए तुरंत कोषागार के प्रतिनिधि एवं सहायक खंड विकास अधिकारी को मौके पर जाकर जांच के निर्देश दिए। वहीं ग्राम सभाओं में किसी भी मद से होने वाले कार्यों में मनरेगा को शामिल करने को कहा, ताकि ग्रामीणों को लगातार रोजगार मिल सके। उरेडा को किसी भी ग्राम सभा में स्ट्रीट लाइट लगाने से पहले पूरे गांव का नक्शा तैयार कर स्ट्रीट लाइटों के लिए स्थान प्रस्तावित करने के निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर खनन न्यास के सदस्य ग्राम प्रधान रतूड़ा लीला देवी, नगरासू उषा देवी, मनसूना देवेंद्र सिंह पंवार, राॅऊलेक कमलेंद्र सिंह नेगी, गिंवाला सफरी लाल, सदस्य वन पंचायत राजेंद्र सिंह, परियोजना निदेशक विमल कुमार, जिला भू-वैज्ञानिक डाॅ दीपक हटवाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ एचसीएच मर्तोलिया, एई लोनिवि ऊखीमठ अनुज भारद्वाज, सिंचाई प्रवीण ड़ुगरियाल, खंड विकास अधिकारी ऊखीमठ सूर्य प्रकाश शाह, जखोली दिनेश प्रसाद मैठाणी, सहायक खंड विकास अधिकारी अगस्त्यमुनि कमल सिंह पंवार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!