उत्तराखंडपर्यावरणफटाफट ख़बरें

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत केदारनाथ धाम  मंदिर परिसर से गोल चबूतरे तक चलाया गया स्वच्छता अभियान

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत केदारनाथ धाम  मंदिर परिसर से गोल चबूतरे तक चलाया गया स्वच्छता अभियान

रुद्रप्रयाग। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत श्री केदारनाथ धाम में मंदिर परिसर से गोल चबूतरे तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। नगर पंचायत केदारनाथ और सुलभ इंटरनेशनल के पर्यावरण मित्रों द्वारा अभियान के तहत करीब 25 किलो प्लास्टिक कूड़ा एकत्रित किया गया। इस दौरान केदारनाथ धाम में दर्शन करने आ रहे तीर्थ यात्रियों को स्वच्छता बनाए रखने के लिए भी जागरूक किया गया। एक अक्टूबर को विशेष स्वच्छता अभियान चलाए जाने के लिए स्थानीय व्यापारियों एवं श्रद्धालुओं से अभियान में शामिल होने के लिए अपील की गई। “स्वच्छता ही सेवा” पखवाड़े के तहत जिलाधिकारी डाॅ. सौरभ गहरवार के निर्देशन में नगर पालिका, नगर पंचायत, ग्राम पंचायत, शिक्षण संस्थानों, सरकारी एवं निजी संस्थानों समेत जनपदभर में लगातार स्वच्छता अभियान जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!