उत्तराखंडखास खबरेंगांवदेहरादूनफटाफट ख़बरेंराष्ट्रीयसुरक्षा

बड़ी खबर : प्रदेश में भारी बारिश, सीएम ने ली उच्च स्तरीय बैठक, चारधाम यात्रा 2 दिनों के लिए स्थगित

बड़ी खबर : प्रदेश में भारी बारिश, सीएम ने ली उच्च स्तरीय बैठक, चारधाम यात्रा 2 दिनों के लिए स्थगित

देहरादून। प्रदेश में हो रही भारी बारिश के संबंध में शासकीय आवास पर उच्चस्तरीय बैठक की गई। इस दौरान अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों एवं वहां किए जा रही राहत व बचाव कार्यों की जानकारी प्राप्त की गई। पौड़ी जिले में अतिवृष्टि के कारण कई लोगों के हताहत होने का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करते हुए प्रार्थना करता हूं।
वहीं, एसडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में लगी हुई है घायलों को समुचित उपचार के भी निर्देश दिए गए हैं ।
भारी बारिश के मद्देनजर स्थिति को देखते हुए दो दिनों के लिए चार धाम यात्रा भी स्थगित कर दी गई है। सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध किया गया कि मौसम के अनुरूप ही अपनी यात्रा शुरू करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!