उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

बड़ी खबर : खांकरा के पास अलकनंदा में मिले दिल्ली के दो युवकों के शव, केदारनाथ यात्रा के लिए 18 जून को निकले थे दोनों युवा

केदारनाथ यात्रा पर निकले दो युवाओं की वाहन दुर्घटना में मौत,
दिल्ली से केदारनाथ यात्रा के लिए 18 जून को निकले थे दोनों युवा

रुद्रप्रयाग। ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर खांकरा धार के पास खाई में गिरी कार से आपदा प्रबंधन टीम ने दो शव बरामद किए है। जिनको देर शाम को क्रेन की सहायता से सड़क मार्ग पर लाया गया। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है।

बता दें कि, बीती 18 जून को जतिन डागर उम्र 23 वर्ष पुत्र तेज सिंह निवासी गंगोलपुर कलां रोहिणी दिल्ली एवं विशाल उम्र 26 वर्ष पुत्र रमेश निवासी दिल्ली रूद्रप्रयाग के लिए चले थे। जिसके बाद बद्रीनाथ राजमार्ग पर रुद्रप्रयाग से 12 किमी दूर खांकराधार के पास श्रीनगर की ओर इनकी कार सडक से नीचे खाई में गिरी थी, लेकिन कार गिरने का किसी को कोई पता नहीं लग पाया। जब दोनों युवकों ने अपने घरों का फोन रिसीव नहीं किया तो, उनहें संदेह हुआ कि कोई अनहोनी तो नहीं हो गई।

बुधवार को दोनों लोगों की खोजबीन शुरू की गई, तो उनकी मोबाइल की लोकेशन खांकरा के पास प्राप्त हुई। जिला आपदा प्रबंधन की टीम ने नदी किनारे सर्च अभियान चलाकर तलाश शुरू की। तो दोनों के शव सड़क से लगभग डेढ़ सौ मीटर नीचे अलकनंदा नदी किनारे मिले, जिनकी पहचान परिजनों ने कर ली है। आपदा प्रबंधन की टीम ने देर शाम तक दोनों के शव क्रेन मदद से खाई से सड़क पर लाए। जिसके बाद पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पीएम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है। पीएम के बाद दोनों शवों का परिजनों को सौंपा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!