उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

जखोली में तहसील दिवस का आयोजन, 17 शिकायतें दर्ज 06 शिकायतों का मौके पर ही निराकरण।

जखोली में तहसील दिवस का आयोजन, 17 शिकायतें दर्ज 06 शिकायतों का मौके पर ही निराकरण।

रुद्रप्रयाग। क्षेत्रीय जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में तहसील जखोली में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। तहसील दिवस के अवसर पर स्थानीय जन प्रतिनिधियों एवं क्षेत्र वासियों द्वारा कुल 17 शिकायतें दर्ज की गई जिनमें 06 शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया गया तथा शेष शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।
तहसील दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत पूलन बांगर के प्रधान मनोज सिंह ने स्वीकृत होने के बावजूद गांव में एएनएम केंद्र की स्थापना नहीं किए जाने की शिकायत दर्ज की। इसके साथ ही उन्होंने पशु सेवा केंद्र के भवन निर्माण करने तथा पीएमजीएसवाई द्वारा गोरपा-कुरझोला मोटर मार्ग में मानसून सीजन के दृष्टिगत काॅजवे के स्थान पर डाट पुलिया निर्माण करने की मांग की। ग्राम प्रधान धारकोट की प्रधान श्रीमती ममता देवी ने ग्राम धारकोट के अंतर्गत सिंचाई व लघु सिंचाई की नहर व गूल क्षतिग्रस्त होने के कारण सिंचाई व्यवस्था सही न होने के संबंध में, ललूड़ी की प्रधान श्रीमती शीला भंडारी ने पशुओं को गंभीर बीमारी के कारण यथाशीघ्र उपचार किए जाने के लिए आवश्यक स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने, ग्राम ललूडी में बंद पड़ी हुई सोलर लाइटों की मरम्मत करने तथा ललूड़ी महाविद्यालय मोटर मार्ग के डामरीकरण व रामाश्रम से महाविद्यालय तक मोटर मार्ग नव निर्माण के संबंध में शिकायत दर्ज की।
आयोजित तहसील दिवस के अवसर पर अपर जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सरकार व प्रशासन की प्राथमिकता है कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं का यथासंभव प्राथमिकता से निराकरण किया जाए तथा उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि तहसील दिवस में जो भी शिकायतें क्षेत्रीय जनता एवंज न प्रतिनिधियों द्वारा दर्ज कराई गई हैं उन पर सभी अधिकारी शीघ्र कार्यवाही करते हुए निराकरण करना सुनिश्चित करें। जनता की समस्याओं में किसी भी प्रकार का विलंब न किया जाए तथा सभी अधिकारी क्षेत्रीय जनता की समस्याओं के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए प्राप्त शिकायतों पर यथोचित कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।
इस दौरान तहसीलदार बीएल शाह, खंड विकास अधिकारी जखोली सूर्य प्रकाश शाह, लखपत सिंह रौथाण, मनीष कुमार, महावीर लाल सहित जन प्रतिनिधि व स्थानीय जनता मौजूद रहेे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!