
चरस के साथ एक व्यक्ति को जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस की एसओजी किया गिरफ्तार
रुद्रप्रयाग। जनपद में नशे को रोके जाने को लेकर पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग डाॅ0 विशाखा अशोक भदाणे ने जिले की एसओजी व सभी थाना प्रभारियों को युवा वर्ग में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को रोके जाने हेतु स्कूलों व छात्र-छात्राओं के बीच जाकर नशे के दुष्प्रभावों के सम्बन्ध में जागरुक किए जाने हेतु निर्देश दिए। जिसके अनुपालन में जनपद में समय-समय पर नशे के दुष्प्रभावों के सम्बन्ध में स्थानीय लोगों व छात्र-छात्राओं को गोष्ठी एवं जनजागरुकता को माध्यम से जागरुक किया जा रहा है।
साथ ही नशे का अवैध कारोबार करने वालों के विरुद्ध समय-समय पर चेकिंग करते हुए ऐसे लोगों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिये गये हैं।
निर्गत निर्देशों के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन्स के पर्यवेक्षण में दिनांक 19 जून 2023 को जिले की एसओजी टीम द्वारा एक व्यक्ति के कब्जे से 110 ग्राम अवैध चरस बरामद की गयी। जिसके विरुद्ध थाना ऊखीमठ पर एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।
गिरफ्तार व्यक्ति का विवरण
आलोक नेगी पुत्र श्री जयवीर नेगी निवासी ग्राम मक्कूमठ, थाना ऊखीमठ, जिला रुद्रप्रयाग
पुलिस टीम का विवरण
1- निरीक्षक मनोज नेगी
2- आरक्षी रविन्द्र सिंह रावत
जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस का अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध अभियान निरन्तर जारी है।



