उत्तराखंडफटाफट ख़बरें
घायल व्यक्ति का पुलिस और डीडीआरएफ टीम ने किया रेस्क्यू

घायल हुए व्यक्ति का पुलिस और डीडीआरएफ टीम ने किया रेस्क्यू
केदारनाथ। श्री केदारनाथ धाम पैदल मार्ग पर रह रहे घोड़ा संचालक विनोद सिंह पुत्र शेर सिंह (उम्र करीब 45 वर्ष) निवासी चौमासी, कालीमठ थाना गुप्तकाशी जिला रुद्रप्रयाग अपने घोड़े के लिए घास काटने जाल चौमासी जाने वाले जंगल के रास्ते पर गया था जहा पर पहाड़ी से गिर कर बुरी तरह घायल हो गया।
सूचना मिलने पर चौकी इंचार्ज भीमबली धर्मेंद्र सिंह आरक्षी सुधीर सिंह द्वारा डीडीआरएफ की मदद से भीमबली प्राथमिक चिकित्सा केंद्र पर एडमिट करवाया गया जहां से घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर द्वारा हायर सेंटर रेफर किया गया। घायल को सोनप्रयाग भिजवाया गया है। जहां से उपचार हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया जाएगा।



