केदारनाथ धाम में बुजुर्गों के लिए साथी बने जनपद पुलिस के जवान, समय पर दर्शन करने से लेकर ,चिकित्सा केंद्र पहुंचाने में कर रहे सहायता

श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ ही वृद्ध व असहाय श्रद्धालुओं की डगर को आसान कर रही रुद्रप्रयाग पुलिस
रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम की यात्रा 25 अप्रैल से प्रारम्भ हो चुकी है। यात्रा शुरू होते ही जनपद पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ हर मोड़ पर डट कर तीर्थ यात्रियों की सहायता में जुटी हुई है।
केदारनाथ धाम में देश के सभी राज्यों से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इस बार के यात्रा काल के शुरुआती दिनों में केदारनाथ धाम में लगातार मौसम पल पल बदल रहा है, विशेषकर अपरान्ह के बाद मौसम परिवर्तित हो रहा है, धाम क्षेत्र में निरन्तर बर्फवारी हो रही है।
जनपद पुलिस द्वारा इस अवधि में निरन्तर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए सभी श्रद्धालुओं को पंक्तिबद्ध कराकर बाबा केदार के दर्शन कराये जा रहे हैं। वहीं, धाम में पहुंचने वाले असहाय व वृद्ध श्रद्धालुओं को पुलिस के जवान दर्शन कराये जाने में मदद कर रहे हैं।
पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग विशाखा अशोक भदाणे ने बताया कि जनपद पुलिस ऑपरेशन मुस्कान के तहत कार्य कर रही है, केदारनाथ यात्रा पर आए हर श्रद्धालु की सहायता में जनपद पुलिस ततपर है।
जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस श्री केदारनाथ धाम पहुंचे सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षित व सुगम यात्रा कराने हेतु प्रतिबद्ध है।



