
आईआरसीटीसी से होगी केदारनाथ हेली सेवा की ऑनलाइन बुकिंग
देहरादून। केदारनाथ धाम के लिए संचालित होने वाली हेली सेवा के टिकट बुकिंग रेलवे की तर्ज पर आईआरसीटीसी के माध्यम से की जाएगी। इसके लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण और आईआरसीटीसी के बीच पहली बार टिकट बुकिंग के लिए एमओयू हो गया है।
केदारनाथ हेली सेवा के टिकटों में पारदर्शिता और कालाबाजारी रोकने के लिए पहली बार ऑनलाइन टिकट बुकिंग का जिम्मा इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन को दिया गया है।
बुधवार को सचिवालय में उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सीईओ सी. रविशंकर और आईआरसीटीसी के महानिदेशक (आईटी) सुनील कुमार ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। आईआरसीटीसी की ओर से यूकाडा के अधिकारियों को टिकट बुकिंग के लिए तैयार किए गए सिस्टम का प्रस्तुतीकरण दिया गया। आईआरसीटीसी के अधिकारियों ने अवगत कराया कि 31 मार्च तक ऑनलाइन बुकिंग के लिए तैयार किए गए प्लेटफार्म का ट्रायल पूरा कर लिया जाएगा। यूकाडा ने अप्रैल के पहले सप्ताह से केदारनाथ हेली सेवा के टिकट की बुकिंग शुरू करने की बात कही है।
गुप्तकाशी से हेली सेवा की संचालन के लिए आज खुलेंगे टेंडर।
गुप्तकाशी से केदारनाथ हेली सेवा के संचालन के लिए टेंडर की की प्रक्रिया आज होगी। गुप्तकाशी से केदारनाथ हेली सेवा के लिए तीन कंपनियों ने आवेदन किए है।
बता दें कि शेरसी और फाटा से हेली सेवा के लिए चार कंपनियों को कार्य आवंटन हो गया है। इसमें फाटा से पवनहंस , केस्ट्रल एवियशन सेरसी से हिमालयन हेली और केस्ट्रल एविएशन के माध्यम से हेली सेवा संचालन की जाएगी।



