उत्तराखंडखास खबरें

जन संवाद कार्यक्रम में 11 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित जनसंवाद 

रूद्रप्रयाग। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की अध्यक्षता में जिला सभागार में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

जन संवाद कार्यक्रम में फरियादियों द्वारा कुल 25 शिकायतें दर्ज कराई गईं, जिनमें से 11 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को प्रेषित करते हुए शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा प्रत्येक शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

इस दौरान जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की भी समीक्षा की। समीक्षा के दौरान एल-1 स्तर पर 99 तथा एल-2 स्तर पर 16 शिकायतें निस्तारण के लिए लंबित पाई गईं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करते हुए पोर्टल पर भी इसकी अद्यतन स्थिति दर्ज की जाए।

जन संवाद कार्यक्रम में रायड़ी की ग्राम प्रधान सुधाता देवी ने प्राथमिक विद्यालय में रिक्त शिक्षक पद पर नियुक्ति किए जाने की मांग रखी। चौंडा-सिरांई निवासी जसोधर प्रसाद सेमवाल ने ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग चौंडा-मुरचौंडा मोटर मार्ग के निर्माण की समस्या से अवगत कराया। कौंथा निवासी दिनेश लाल ने मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की

कंडारा-चंद्रापुरी निवासी धन सिंह गुसाईं ने चंद्रापुरी-भटवाड़ी-सुनार-मठखाणी-दूबाडखू-ढूंगधार-ब्रह्म स्टेडियम कंडारा मोटर मार्ग पर धीमी गति से चल रहे निर्माण कार्य की शिकायत दर्ज कराई। जवाड़ी निवासी राजेंद्र सिंह ने आवासीय भवन के समीप स्थित विशालकाय आम के पेड़ से खतरा होने की जानकारी देते हुए पेड़ के निस्तारण की मांग की। वहीं मालखी निवासी जगमोहन सिंह ने जन्म प्रमाण पत्र न बनने तथा फलई निवासी राजेंद्र गिरी ने चंद्रेश्वर आश्रम में विद्युत व्यवस्था न होने की समस्या से जिलाधिकारी को अवगत कराया।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता मिलन में प्राप्त शिकायतों के साथ ही मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर लंबित शिकायतों का भी गंभीरता से संज्ञान लेते हुए निर्धारित समयावधि में निस्तारण सुनिश्चित करें। साथ ही शिकायतकर्ता को की गई कार्रवाई से अवगत कराने के भी निर्देश दिए।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी पारुल गोयल, अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी संदीप भट्ट, पीएमजीएसवाई अधिशासी अभियंता पवन कुमार, ग्रामीण निर्माण विभाग की अधिशासी अभियंता मीनल गुलाटी, उपजिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल रावत, सहायक अभियंता एनएच प्रेरणा जगूड़ी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!