उत्तराखंड

चीरबासा में पहाड़ी से पत्थर गिरने से मार्ग हो रहा है प्रभावित, जिला प्रशासन सुचारू करने में जुटा, सोनप्रयाग एवं गौरीकुंड में रोके गए यात्री

रूद्रप्रयाग। केदारनाथ पैदल मार्ग चीरबासा हैलीपैड के समीप पहाड़ी से लगातार मलबा एवं पत्थर आने के कारण अवरुद्ध हो रहा है। प्रशासन द्वारा संवेदनशील स्थान पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए स्थिति के अनुसार श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर रोका जा रहा है तथा उन्हें अनाउंसमेंट के माध्यम से लगातार सतर्क किया जा रहा है।

पहाड़ी से लगातार पत्थर एवं मलबा आने के कारण मार्ग को सुचारु करने में भी चुनौती उत्पन्न हो रही है। इसके बावजूद प्रशासन एवं संबंधित विभागों द्वारा मार्ग को जल्द से जल्द सुचारु करने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। वर्तमान में 26 श्रमिकों के माध्यम से मलबा एवं पत्थर हटाने का कार्य किया जा रहा है। डीडीएमए गुप्तकाशी की टीम द्वारा भी मार्ग से मलबा एवं पत्थर हटाने की कार्रवाई निरंतर जारी है।

श्री केदारनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत सेक्टर अधिकारी गौरीकुंड एवं सोनप्रयाग द्वारा मौसम एवं पैदल मार्ग की स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है। परिस्थितियों के अनुसार सोनप्रयाग एवं गौरीकुंड में यात्रियों की आवाजाही को अस्थायी रूप से रोका जा रहा है, ताकि किसी भी संभावित जोखिम से श्रद्धालुओं को सुरक्षित रखा जा सके।

इसके साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में अनाउंसमेंट के माध्यम से श्रद्धालुओं को लगातार अलर्ट किया जा रहा है तथा उन्हें प्रशासन एवं सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की जा रही है।

जिलाधिकारी विशाल मिश्रा द्वारा आपदा कंट्रोल रूम से श्री केदारनाथ पैदल मार्ग सहित जनपद के संवेदनशील क्षेत्रों की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को रेस्क्यू एवं राहत कार्यों में तत्परता बनाए रखने, मार्ग को सुरक्षित तरीके से सुचारु करने तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि मौसम एवं मार्ग की परिस्थितियों के अनुसार ही यात्रियों की आवाजाही की अनुमति दी जा रही है। प्रशासन, पुलिस, डीडीआरएफ, वाईएमएफ, आपदा मित्र एवं संबंधित विभागों की टीमें जमीनी स्तर पर लगातार तैनात रहकर राहत, बचाव, निगरानी एवं मार्ग सुचारु करने के कार्य में जुटी हुई हैं।

जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं एवं आमजन से अपील की है कि मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों एवं संवेदनशील स्थानों पर अनावश्यक जोखिम न लें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों एवं सुरक्षा व्यवस्था का पालन करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!