उत्तराखंडखास खबरें

बदरीनाथ- केदारनाथ हाइवे को आपस में जोड़ने वाले पुल पर लोड टेस्टिंग का कार्य शुरू

300 टन भार के साथ परखी जा रही मजबूती

रुद्रप्रयाग। अलकनंदा नदी पर बने नए पुल की लोड टेस्टिंग शुरू हो गई है। बद्रीनाथ और केदारनाथ हाईवे को जोड़ने वाले करीब 200 मीटर लंबे इस पुल की मजबूती और भार वहन क्षमता को परखा जा रहा है। इसके लिए पुल पर 12 भारी ट्रकों को खड़ा किया गया है, जिनका कुल वजन करीब 300 टन बताया जा रहा है।

रुद्रप्रयाग में अलकनंदा नदी पर तैयार किए गए नए 200 मीटर लंबे पुल की लोड टेस्टिंग शुरू कर दी गई है। यह पुल बद्रीनाथ और केदारनाथ हाईवे को आपस में जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

पुल की क्षमता और संरचना की मजबूती जांचने के लिए करीब 300 टन वजन वाले 12 भारी ट्रकों को पुल के ऊपर खड़ा किया गया है। ये ट्रक करीब 24 घंटे तक पुल पर खड़े रहेंगे।

इस दौरान तकनीकी टीम पुल की संरचना, भार वहन क्षमता और अन्य तकनीकी मानकों की बारीकी से जांच करेगी। लोड टेस्टिंग पूरी होने के बाद विशेषज्ञों की रिपोर्ट के आधार पर पुल को यातायात के लिए उपयोग में लाने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!