उत्तराखंडरुद्रप्रयाग

25 दिसंबर सुराज दिवस पर जनपद की 34 ग्राम पंचायतों में जन समस्याओं के निराकरण को लेकर लगेगी चौपाल, जिलाधिकारी ने दिए अधिकारियों को निर्देश

25 दिसंबर सुराज दिवस पर जनपद की 34 ग्राम पंचायतों में जन समस्याओं के निराकरण को लेकर लगेगी चौपाल, जिलाधिकारी ने दिए अधिकारियों को निर्देश।

रुद्रप्रयाग। केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनमानस को उपलब्ध कराए जाने तथा क्षेत्र की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में 25 दिसंबर को सुराज दिवस के उपलक्ष्य में जनपद की 34 ग्राम पंचायतों में जिला स्तरीय अधिकारियों को ग्राम चौपाल कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं जिनमें जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा उनको आवंटित ग्राम पंचायतों में ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं यथा अवस्थापना, आवास, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, पर्यावरण, स्वच्छता आदि विभिन्न विषयों पर ग्राम वासियों की समस्या एवं सुझाव प्राप्त कर विभिन्न मुद्दों/समस्याओं के निराकरण हेतु आवश्यक कार्यवाही की जानी है।
मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार ने उक्त आशय की जानकारी देते हुए अवगत कराया कि जिलाधिकारी द्वारा दिनांक 24 दिसंबर को ग्राम चौमासी विकास खंड ऊखीमठ में ग्राम चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा तथा उनके द्वारा स्वयं एवं संबंधित अधिकारियों द्वारा दिनांक 25 दिसंबर को ग्राम चौपाल कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें उनके द्वारा कणसिली अगस्त्यमुनि, अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी द्वारा अरखुंड जखोली, उप वन संरक्षक अभिमन्यु द्वारा सिल्ला अगस्त्यमुनि, परियोजना निदेशक डीआरडीए मंदोला अगस्त्यमुनि, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. एचसीएस द्वारा भुनालगांव जखोली, डाॅ. आशीष रावत मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डांगी बांगर जखोली सहित 34 अधिकारियों को तीनों विकास खंडों में 34 ग्राम सभाओं में ग्राम चौपाल कार्यक्रम आयोजन करने के आदेश निर्गत किए गए हैं। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि संबंधित उप जिलाधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, खंड विकास अधिकारी द्वारा यह सुनिश्चित किया जाए कि उनके क्षेत्रीय कर्मचारी यथा राजस्व उप निरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, ग्राम स्वरोजगार सहायक एवं अन्य क्षेत्रीय कार्मिक आयोजित ग्राम चौपाल में उपस्थित रहेंगे। तथा संबंधित क्षेत्रीय कार्मिक अपने-अपने क्षेत्रों में इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करना भी सुनिश्चित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!