उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

मंदाकिनी नदी में फंसे व्यक्ति का एसडीआरएफ ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

मंदाकिनी नदी में फंसे व्यक्ति के एसडीआरएफ ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

सोनप्रयाग सटल पुल के समीप मंदाकिनी नदी में एक व्यक्ति फंसे होने की सूचना मिलते ही SDRF तुम द्वारा त्वरित रेस्क्यू प्रारंभ कर नदी किनारे पत्थर मे फंसे व्यक्ति को वैकल्पिक मार्ग से सुरक्षित बाहर निकाला गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 जून गुरुवार सांय कोतवाली सोनप्रयाग के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति बचन सिंह (56वर्ष) पुत्र गोविंद सिंह निवासी – मटधार, घनसाली टिहरी के सटल पुल के पास नदी में फंसा है , उक्त सूचना मिलते ही एसडीआरएफ टीम उपनिरीक्षक आशीष डिमरी के हमराह तत्काल रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचकर नदी किनारे पत्थर मे फंसे व्यक्ति का रेस्क्यू कर वैकल्पिक मार्ग से सुरक्षित बाहर निकाला गया, एवं अपने सरकारी वाहन से सोनप्रयाग अस्पताल तक पहुंचाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!