उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

गुप्तकाशी में महिलाओं की नशामुक्त रैली, केदारघाटी को नशामुक्त बनाने का किया आह्वाहन

गुप्तकाशी। केदारघाटी के गुप्तकाशी में महिला मंगल दलों द्वारा अवैध शराब की बिक्री को लेकर रैली निकाली गई। महिलाओं ने केदारघाटी को नशा मुक्त बनाने का आह्वाहन किया।

बता दे, केदारघाटी के समस्त महिला मंगल दलों के द्वारा स्थान गुप्तकाशी में पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस क्षेत्र से रायवाला तक जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान रैली में गौरीकुंड, रामपुर, शेरसी, फाटा, धानी सहित नारायणकोटी एवं अन्य गांवों की महिलाएं शामिल हुई।

महिलाओं ने सभी से केदारघाटी को नशामुक्त बनाने का आह्वाहन किया उन्होंने कहा कि गांवों में शादी समारोह सहित अन्य आयोजनों में शराब पर पूर्ण पाबंदी लगाई जाय। महिलाओं ने जागरूकता रैली में लगातार नशामुक्त देवभूमि बनाने को लेकर आह्वान किया। महिलाओं ने संकल्प लिया कि हमें केदारघाटी को नशामुक्त बनाना है। उन्होंने जिला प्रशासन की कार्यशैली पर भी आवाज उठाई है।

इस दौरान महिला मंगल दल अध्यक्ष गौरीकुंड माहेश्वरी देवी ने कहा कि आज अवैध शराब जनपद के दूरस्थ क्षेत्र तक पहुंच रही हमारे गांव क्षेत्र बर्बाद हो रहे हैं उन्होंने नशामुक्त केदारघाटी बनाने का आह्वाहन किया।
ग्राम प्रधान रामपुर बबीता देवी ने कहा कि हम सभी को संकल्प लेना है हमें नशे को लेकर ये लड़ाई जारी रखनी होगी। हम सभी को गांवों में आयोजनों में शराब परोसने का विरोध करना चाहिए। महिला मंगलदल अध्यक्ष शेरसी रजनी देवी ने कहा कि आज गांवों में बढ़ते शराब के सेवन से भविष्य की पीढ़ी भी खराब हो रही है। प्रधान धानी राखी देवी ने कहा कि हम सभी को केदारघाटी नशामुक्त बनाने का संकल्प लेना है। हमें सर्व प्रथम अपने गांवों से शराब के बढ़ते प्रचलन को रोकना होगा।
सभी महिलाओं ने जिला प्रशासन से अवैध शराब पर लगाम लगाने की मांग की है।
इस दौरान ग्राम प्रधान गौरीकुंड कुसुम देवी, महिला मंगल दल उपाध्यक्ष रामपुर बबीता देवी, अध्यक्ष धानी साधना राणा, अध्यक्ष नारायणकोटी रीना देवी, रोशनी देवी, नीमा देवी, गौ रक्षा विभाग जिला अध्यक्ष रोहित डिमरी, सामाजिक कार्यकर्ता अशोक सेमवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य सांकरी उमा उमेश नौटियाल, अंकित राणा, दीपक नौटियाल, दीपचंद भट्ट, सहित बड़ी तादात में महिलाएं मौजूद रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!