उत्तराखंडगांवधार्मिकफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयागलाइफस्टाइलसाहित्य

भगवती चामुण्डा दिवारा यात्रा ने केदारनाथ धाम में किया भ्रमण, स्वर्गारोहणी में किया सभी देवी देवताओं के पाश्र्व ने स्नान

लक्ष्मण सिंह नेगी

ऊखीमठ। कालीमठ घाटी के सीमांत गांवों की आराध्य भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा ने केदारनाथ धाम तीर्थ स्थान करने के बाद विभिन्न तीर्थ स्थलो व सुरम्य मखमली बुग्यालो का भ्रमण किया तथा नगर भ्रमण के तहत केदारपुरी का भ्रमण कर श्रद्धालुओ की कुशलक्षेम पूछकर आशीर्वाद दिया भगवती चामुण्डा दिवारा यात्रा का मन्दिर समिति, केदार सभा, तीर्थ पुरोहित समाज, व्यापार संघ, पुलिस प्रशासन व देश – विदेश के सैकड़ो श्रद्धालुओ ने भव्य स्वागत किया तथा लाल – पीले वस्त्र अर्पितकर मनौती मांगी। भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा मे असंख्य नर – नारी शामिल है तथा महिलाये मांगलिक गीतो , विद्वान आचार्य वेद ऋचाओ , श्रद्धालु जयकारो व ढोल वादक स्थानीय वाद्य यंत्रो की मधुर धुनो से दिवारा यात्रा की अगुवाई कर रहे है। शनिवार को दिवारा यात्रा केदारनाथ धाम से विदा होकर रात्रि प्रवास के लिए सीतापुर पहुंचेगी। शुक्रवार ब्रह्म बेला पर विद्वान आचार्य अमित देवशाली , राजेन्द्र प्रसाद देवशाली , राहुल देवशाली , हिमांशु भट्ट और , पुरूषोत्तम भट्ट ने केदारनाथ धाम मे पंचाग पूजन के तहत विधि – विधान से अनेक पूजाये समपन्न कर भगवती चामुण्डा , भगवान केदारनाथ , केदारपुरी के क्षेत्ररक्षक भैरवनाथ सहित तैतीस कोटि देवी – देवताओ का आवाहन कर आरती उतारी तथा ठीक 7 बजे भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा केदारनाथ धाम से स्वर्गारोहणी लिए रवाना हुई , भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा के स्वर्गारोहणी के लिए रवाना होने पर अनेक देवी – देवता नर रूप मे अवतरित हुए तथा दिवारा यात्रा के स्वर्गारोहणी प्रस्थान होने की अनुमति दी। दिवारा यात्रा के स्वर्गारोहणी पहुंचने पर भगवती चामुण्डा की डोली सहित अनेक देवी- देवताओ के निशाणो ने परम्परानुसार तीर्थ स्नान किया । तीर्थ स्थान के बाद विद्वान आचार्यो ने पुनः गंगा , चामुण्डा देवी, भगवान केदारनाथ सहित समस्त देवी – देवताओ का पूजन कर आरती उतारी। तीर्थ स्नान के बाद दिवारा यात्रा ने विभिन्न सुरम्य मखमली बुग्यालो का भ्रमण कर, भैरवनाथ, उदक कुण्ड, हंस कुण्ड, रेतस कुण्ड सहित अनके तीर्थो मे तीर्थ दर्शन करने के बाद नगर भ्रमण के तहत केदारपरी का भ्रमण कर श्रद्धालुओ की कुशलक्षेम पूछकर आशीर्वाद दिया तथा मन्दिर समिति ,केदार सभा ,तीर्थ पुरोहित समाज, व्यापार संघ, पुलिस प्रशासन व विभिन्न राज्यो के असंख्य भक्तो ने अनेक प्रकार की पूजा सामाग्री अर्पित विश्वकल्याण की कामना । शनिवार को भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा केदारनाथ से विदा होकर बेस कैम्प, लिनचोली , भीमबली , जंगलचट्टी ,गौरीकुंड, सोनप्रयाग यात्रा पडा़वो पर श्रद्धालुओ को आशीर्वाद देते हुए रात्रि प्रवास के लिए सीतापुर पहुंचेगी । रविवार को भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा अगले पड़ाव के लिए रवाना होगी तथा केदार घाटी के विभिन्न तीर्थ स्थलो व गांवो का भ्रमण कर कालीमठ घाटी मे पर्दापण करेगी तथा कालीमठ घाटी के विभिन्न गांवो का भ्रमण कर अपने भण्डार गृह जाल मल्ला मे विराजमान होगी तथा भगवती चामुण्डा के अपने भण्डार गृह मे विराजमान होने पर प्रथम चरण की दिवारा यात्रा का समापन होगा । इस मौके प्रधान पुजारी बागेश लिंग, दिवारा यात्रा समिति अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह सत्कारी , संरक्षक कृपाल सिंह राणा , त्रिलोक सिंह रावत, उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह तिन्दोरी , सचिव कीरथ सिंह राणा , कोषाध्यक्ष योगम्बर सिंह रावत , दिनेश सत्कारी , पूर्व प्रधान मोहन सिंह राणा , मुलायम सिंह तिन्दोरी , केदारनाथ सभा पूर्व अध्यक्ष विनोद शुक्ला , तीर्थ पुरोहित लक्ष्मी नारायण जुगराण, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्वाण, कुलदीप धर्म्वाण, कमल सिंह तिन्दोरी ,राय सिंह तिन्दोरी मन्दिर समिति के अधिकारी ,कर्मचारी, केदार सभा , व्यापार संघ के पदाधिकारी , नगर पंचायत, पुलिस प्रशासन सहित देश – विदेश के सैकड़ो श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!