मुनकटिया स्लाइडिंग जोन पर पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आया बोलेरो वाहन, दो की मौत दो गंभीर घायल

फाटा। सोनप्रयाग गौरीकुंड मोटर मार्ग पर मुनकटिया स्लाइडिंग जोन के समीप सुबह सवा सात बजे करीब एक वाहन के ऊपर पहाड़ी से बोल्डर मलबा आ जाने से वाहन में बैठी सवारियों चोटिल हो गई जिसमें दो लोगों की मौत हो गई तथा दो गंभीर चोटिल को हायर सेंटर भेज दिया गया। साथ ही अन्य को स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया।
सोमवार को सुबह करीब सात बजे बोलेरो वाहन संख्या Uk 11 TA1100 सोनप्रयाग से गौरीकुण्ड की ओर जा रही थी, करीब सवा सात बजे के आसपास मुनकटिया के समीप स्थित लैंडस्लाइड जोन पर ऊपर से एक बड़ा पत्थर आने से यह वाहन इसकी चपेट में आ गया। जिस कारण वाहन में सवार 2 व्यक्तियों की मृत्यु तथा 3 व्यक्ति घायल हो गये। जिनको कि रेस्क्यू टीमों व स्थानीय लोगों द्वारा तत्काल सोनप्रयाग अस्पताल लाया गया है। बताया गया कि वाहन में ग्यारह लोग सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, डीडीआरएफ तथा सोनप्रयाग पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा सभी का रेस्क्यू कर वाहन से बाहर निकाला गया। 
बोल्डर की चपेट में आ जाने से वाहन में सवार रीता उम्र 30 वर्ष पत्नी उदय सिंह निवासी सियालब, बड़कोट उत्तरकाशी, चंद्र सिंह उम्र 50 वर्ष पुत्र कलम सिंह निवासी सियालब थाना बड़कोट जिला उत्तरकाशी की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं वाहन में गंभीर रूप से घायल नवीन सिंह रावत उम्र 35 वर्ष पुत्र जयेंद्र सिंह निवासी सियालब थाना बड़कोट उत्तरकाशी तथा ममता उम्र 29 वर्ष पत्नी चैन सिंह पवार निवासी सियालब थाना बड़कोट जिला उत्तरकाशी को हायर सेन्टर के लिए रैफर कर दिया गया है। तथा
प्रतिभा उम्र 25 वर्ष पुत्री गिरवर सिंह निवासी सियालब थाना बड़कोट जिला उत्तरकाशी स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया।
सोनप्रयाग कोतवाली प्रभारी राकेंद्र सिंह कठेत ने बताया कि घटना करीब सवा सात बजे की ही मुनकटिया स्लाइडिंग जोन पर पहाड़ी से आए बोल्डर की चपेट में वाहन आ जाने से वाहन में सवार दो लोगों की मृत्यु हो गई वहीं दो अन्य गंभीर घायल हैं जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। अन्य को स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है।



