नव निर्वाचित क्षेत्र पंचायत प्रमुख संग क्षेत्र पंचायत सदस्यो ने ली पद व गोपनीयता की शपथ
लक्ष्मण सिंह नेगी
ऊखीमठ। नव निर्वाचित क्षेत्र पंचायत प्रमुख, ज्येष्ठ प्रमुख, कनिष्ठ प्रमुख व क्षेत्र पंचायत सदस्यो को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गयी। जनपद के बसुकेदार क्षेत्र मे आई भीषण आपदा के कारण शपथ ग्रहण समारोह सादगी से मनाया गया जबकि विभिन्न क्षेत्रो मे मूसलाधार बारिश होने व मोटर मार्गो के क्षतिग्रस्त होने से कुछ क्षेत्र पंचायत सदस्य शपथ ग्रहण समारोह मे शामिल नही हो सके।

शपथ ग्रहण समारोह के बाद नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत प्रमुख पंकज शुक्ला ने विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया है। क्षेत्र पंचायत प्रमुख पंकज शुक्ला, ज्येष्ठ प्रमुख राकेश नेगी व कनिष्ठ प्रमुख प्रदीप त्रिवेदी को उप जिलाधिकारी अनिल कुमार शुक्ला तथा क्षेत्र पंचायत सदस्यो को क्षेत्र पंचायत प्रमुख पंकज शुक्ला ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए क्षेत्र पंचायत प्रमुख पंकज शुक्ला ने कहा कि जनता ने जिस आशा व विश्वास के साथ मुझे प्रमुख पद की जिम्मेदारी सौंपी ऊसका निर्वहन त्याग, समर्पण ,निस्वार्थ व ईमानदारी से किया जायेगा । उन्होने कहा कि पूरे विकासखंड की अर्थव्यवस्था तीर्थाटन, पर्यटन पर निर्भर है इसलिए तीर्थाटन, पर्यटन को बढावा देने की सामूहिक पहल की जायेगी ।
ज्येष्ठ प्रमुख राकेश नेगी ने कहा कि पूरे विकासखंड के सर्वांगीण विकास का जिम्मा नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियो के कंधो पर है इसलिए क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हमारी पहली प्राथमिकता होगी । कनिष्ठ प्रमुख प्रदीप त्रिवेदी ने कहा कि जनता की उम्मीदो पर खरा उतरकर क्षेत्र का चहुंमुखी हमारी पहली प्राथमिकता होगी । नगर पंचायत अध्यक्ष कुब्जा धर्म्वाण ने कहा कि पंचायतो मे महिलाओ को प्रतिभाग करने के लिए सुनहरा अवसर मिला है इसलिए हर नवनिर्वाचित महिला जनप्रतिनिधियो को समाज के प्रति सजग प्रहरी की तरह समर्पित रहना होगा । उप जिलाधिकारी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियो को पंचायत एक्ट की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि हर जनप्रतिनिधि को एक्ट के अनुसार कार्य करने होगे । खण्ड विकास अधिकारी अनुष्का ने कहा कि जनप्रतिनिधियो व अधिकारियो के मध्य आपसी समन्वय होने से विकास कार्यो को गति मिलेगी । इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य उषाडा दिनेश बजवाल, सारी भरत सिंह नेगी , खड़िया योगिता रावत, चौमासी रेखा देवी , लम्बगौडी मनीष बगवाड़ी, बणसू अनूप राणा , देवर गिरीश चौहान, नारायणकोटी प्रियंका देवी, मैखण्डा प्रियंका देवी , रासी रेशमा देवी , मनसूना मयंक , गिरीया लक्ष्मी देवी , गैड रजनी देवी सहित विभिन्न क्षेत्रो के क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।



