उत्तराखंडएडवेंचरदेहरादून

मसूरी में हिमालयन राइडर कार रैली का 40 साल बाद हुआ आयोजन।

मसूरी में हिमालयन राइडर कार रैली का 40 साल बाद हुआ आयोजन।

स्व. जयंत शाह हिमालयन राइडर 1982 से 1985 तक के विजेता की पुण्य स्मृति में हिमालयन राइडर कमेटी द्वारा 2022 कार रैली का आयोजन किया गया।

देहरादून (मसूरी)। हिमालयन राइडर कार रैली का रविवार को मसूरी के वेलकम होटल द सवाय में मशहूर लेखक गणेश शैली एवं सवॉय होटल के मालिक केके काया ने फ्लैग आफ कर शुभारंभ किया। जहां पर मिलिट्री बैंड के साथ होटल प्रबंधन द्वारा कार रैली में प्रतिभाग करने वाले लोगों का पारंपरिक वस्त्र देकर स्वागत किया गया।
हिमालयन राइडर के आयोजक राजन सयाल ने बताया कीनिया के जयंत शाह जिनका कोविड के दौरान निधन हो गया था, जयंत शाह हिमालयन राइडर के 1982 से 1985 तक के विजेता रहे। हिमालयन राइडर कमेटी के द्वारा उनकी स्मृति में हिमालयन राइडर 2022 कार रैली का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्व. जयंत शाह के परिवार के सदस्यों द्वारा हिमालयन राइडर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।
बता दें कि 1982 में आयोजित पहली हिमालय राइडर रैली के रूट को सभी राइडर्स के साथ जयंत शाह के परिजन भी शामिल हुए और उत्तराखंड के विभिन्न खूबसूरत प्राकृतिक सौंदर्य , हिमालय श्रृंखला और स्वच्छ वतावरण को देखकर कर काफी उत्साहित नजर आये। उन्होंने कहा कि 40 साल बाद आयोजित हिमालयन राइडर रैली में भारत देश के साथ दुनिया के विभिन्न देशों के राइडर्स ने प्रतिभाग किया है, जिसे उत्तराखंड के पर्यटन व्यवसाय के लिए अच्छे संकेत होना बताया है। उन्होंने उत्तराखंड की बेहतर सड़कों के लिये राज्य सरकार की सहराना की। साथ ही उन्होंने वेलकम होटल द सवाय मसूरी के प्रबंधन समिति द्वारा हिमालयन राइडर की बेहतर मेजबानी करने के लिये बधाई दी।

मशहूर लेखक गणेष शैली और एक्टर सतीष शर्मा ने कहा कि हिमालयन राइडर कार रैली जैसे आयोजनों से प्रदेश में पर्यटन व्यवसाय को बढ़ावा मिलेगा। हिमालयन राइडर कार रैली उत्तराखंड के कई जगहों से होते हुए अपने गणतव्य तक जाती है जिससे उत्तराखण्ड को पर्यटन की दृष्टि से फायदा मिलेगा। उन्होने कहा कि उत्तराखंड प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है जिसका आंनद देश विदेश के लोग लेने के लिये सम्पूर्ण प्रदेश के साथ मसूरी में आते हैं, उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार उत्तराखंड के विकास के साथ पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए छोटे-छोटे पर्यटक स्थलो का निर्माण कर रही है। उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार को हिमालयन राइडर कार रैली जेसे आयोजनों को प्रदेश में सम्पन्न कराने के लिये सहयोग प्रदान करना चाहिये।
वेलकम होटल द सवाय मसूरी के स्वामी केके काया ने कहा कि होटल वेलकम द सवाय के लिए हिमालयन कार रैली की मेजबानी करना एक सौभाग्य की बात है, कि 40 साल बाद हिमालयन राइडर कार रैली का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा वहीं उत्तराखंड में पर्यटन उद्योग के साथ रोजगार के साधन भी उपलब्ध होंगे। उन्होने कहा कि उनके द्वारा द सवाय की हेरिटेज बिल्डिंग को संरक्षित कर देश विदेश से आने वाले पर्यटकों को उत्तराखंड की संस्कृति और व्यंजनों को परोसा जाएगा।
उत्तराखंड होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएषन के प्रदेश अध्यक्ष संदीप साहनी ने कहा कि हिमालय राइडर कार रैली से प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार प्रदेश में पर्यटन को बढावा देने के लिये विभिन्न योजनाओं के तहत काम कर रही है जिससे प्रदेश आर्थिक रूप से मजबूत हो रहा है, इसके साथ ही रोजगार के साधन उपलब्ध हो रहे है, जिस से पहाड़ों से पलायन को रोकने में काफी हद तक कामयाबी मिल रही है। एरिया मैनेजर वेलकम होटल-नॉर्थ अमान किदवई ने कहा कि हम हिमालयन ड्राइव 2022 के 50 प्रतिभागियों की मेजबानी करके सम्मानित महसूस कर रहे हैं। उन्होने कहा कि वेलकम होटल द सवाय मसूरी मेहमानों को समृद्ध अनुभव प्रदान करता है और पूरे क्षेत्र में इसे काफी लोकप्रियता मिली है। समृद्ध अनुभव प्रदान करने के प्रयास के साथ, आईटीसी होटल्स ब्रांड द्वारा वेलकम होटल भारतीय संस्कृति को दर्शाता है। अद्वितीय हिमालय की सुंदरता का प्रदर्शन करने के लिए, प्रतिभागियों ने भीमताल, रुद्रप्रयाग, ऋषिकेश और मसूरी के रात्रि पड़ाव होते हुए संभवत: 1982 हिमालयन रैली मार्ग का अनुसरण किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!