उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयागहेल्थ

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं को वितरित की गई दवाएं

रूद्रप्रयाग। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई राजकीय महाविद्यालय रुद्रप्रयाग एवं जिला चिकित्सालय के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय परिसर में संस्कृतिक कार्यक्रमो के आगाज से हुई, इसके साथ ही कॉलेज में जनजागरूकता कार्य्रकम भी चलाया गया।जिसमे छात्रों को कृमि संक्रमण से बचाव एवं दवा के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। जंतु विज्ञान के प्राध्यापक विशाल कुमार दत्ता ने कृमिनाशक दवाओं के प्रकार, सेवन की विधि और इनके स्वास्थ्य पर प्रभाव के बारे में विस्तार से बताया।

एनएसएस नोडल अधिकारी श्रीकान्त नौटियाल ने ‘स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क’ की अवधारणा को रेखांकित करते हुए नियमित रूप से प्रत्येक छह माह में कृमिनाशक दवा सेवन एवं व्यक्तिगत स्वच्छता अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया।इस अवसर पर नोडल एनएसएस श्रीकान्त नौटियाल एवं अंविता सिंह द्वारा महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को कृमिनाशक दवा वितरित की गई। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग से श्री विपिन खन्ना, अखिल, हिमानी समेत कई स्वास्थ्य कर्मियों ने भाग लिया। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम की सफलता में योगदान दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!